{"_id":"5dc5b7128ebc3e5b294c2cd0","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly3833488130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं के खलाफ सोमवार को जारी हो सकता है समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं के खलाफ सोमवार को जारी हो सकता है समन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल होने के बाद पत्रावली पर मुकदमा नंबर दर्ज कर दिया गया है। वहीं चिन्मयानंद से सवा करोड़ फिरौती मामले में आरोपी भाजपा नेता डीपीएस राठौर और अजीत सिंह के खिलाफ सोमवार को कोर्ट से समन जारी हो सकता है।
एसआईटी ने 6 नवंबर को दुष्कर्म के मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद और फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्तों संजय सिंह, विक्रम सिंह और सचिन सेंगर के खिलाफ चार्जशीट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमवीर सिंह के कोर्ट में दाखिल की थी। चार्जशीट में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर और भाजपा नेता अजीत सिंह का नाम भी शामिल है। दोनों पर चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये मांगने का आरोप है। एसआईटी ने दोनों से पूछताछ की थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। शुक्रवार को वकीलों की हड़ताल रही। महीने के दूसरे शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी है। सोमवार को कोर्ट से डीपीएस राठौर और अजीत सिंह के खिलाफ समन जारी किया जा सकता है।
47 सौ पेज की चार्जशीट के पेज दर पेज को सीजेएम कोर्ट में चेक किया गया। इसके बाद छात्रा और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ फिरौती मामले में दर्ज अपराध संख्या 442/19 की पत्रावली पर मुकदमा नंबर 3742/19 डाला गया। वहीं दुष्कर्म के आरोप में चिन्मयानंद के खिलाफ दर्ज अपराध संख्या 445/19 की पत्रावली पर मुकदमा नंबर 3743/19 डाला गया। अब सीजेएम कोर्ट में इन दोनों पत्रावलियों पर मुकदमा चलने के दौरान आगे की कार्रवाई होगी।