फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

देर शाम लखनऊ से लौटे चिन्मयानंद, अब आठ नवंबर को होगी पेशी

Fri, 01 Nov 2019 08:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को बुधवार देर शाम लखनऊ से लौटने पर जेल में दाखिल कर दिया गया। अब सीजेएम कोर्ट में उनकी रिमांड पेशी आठ नवंबर को होगी। उधर, मुमुक्षु आश्रम से जुड़े कई लोग और अधिवक्ता ओम सिंह ने जेल में चिन्मयानंद से मिलाई की और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

चिन्मयानंद एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर से जेल में बंद हैं। उनकी एक आंख का ऑपरेशन पहले हो चुका है, जिसकी रोशनी जा चुकी है। अब दूसरी आंख का कार्निया खराब हो गया। चिन्मयानंद के वकील ओमसिंह, भाजपा नेता जयेश प्रसाद और पूरनपुर विधायक ने चिन्मयानंद की आंख का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में कराने सिफारिश जेल अधीक्षक से की थी। वकील ओमसिंह ने सीजेएम कोर्ट में भी अर्जी दी थी। सीजेएम कोर्ट ने चिन्मयानंद को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजने का फैसला जेल प्रशासन पर छोड़ दिया था। मंगलवार देर रात चिन्मयानंद की आंख में दिक्कत बढ़ गई। इससे बुधवार सुबह उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वहां उनकी आंख का पूरा चेकअप किया गया। शुगर, हार्ट और ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। चेकअप के बाद कड़ी सुरक्षा में चिन्मयानंद को शाहजहांपुर लाया गया। यहां लिखा पढ़ी के बाद उन्हें जेल में दाखिल कर दिया गया। चिन्मयानंद की बुधवार को सीजेएम कोर्ट में रिमांड पेशी होनी थी। उनकी लखनऊ जाने की वजह से सीजेएम ने रिमांड पेशी के लिए अगली तारीख तारीख आठ नवंबर तय कर दी।
विज्ञापन

आंख में तकलीफ होने का पता लगने पर मुमुक्षु आश्रम से जुड़े अमित सिंह बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे चिन्मयानंद से मिलने जिला जेल पहुंचे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे मुमुक्षु आश्रम के डॉ. प्रभात शुक्ला और डॉ. विकास चिन्मयानंद से मिलाई करने गए। दोपहर करीब ढाई बजे अधिवक्ता ओम सिंह ने चिन्मयानंद से मिलाई की। मिलाई के दौरान सभी ने चिन्मयानंद से उनकी तबियत के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चिन्मयानंद की आंख का चेकअप और अल्ट्रासाउंड किया गया। बुधवार देर शाम लौटने पर सकुशल उन्हें जेल में दाखिल कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उनसे मिलने के लिए कई लोग आए थे।
- राकेश कुमार, कारागार अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed