{"_id":"5db1fea48ebc3e93d62b208d","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly3815874165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद मामला--विक्रम को प्रवेश की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद मामला--विक्रम को प्रवेश की अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी विक्रम सिंह को एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कोर्ट ने अनुमति दे दी है। इसके लिए उन्हें पहले विद्यालय को आवेदन फार्म भरकर देना होगा।
जेल में बंद विक्रम एसएस लॉ कॉलेज से एलएलबी के चार सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। उनके वकील प्रमोद तिवारी ने पांचवे सेमेस्टर में प्रवेश के लिए शुल्क व परीक्षा फार्म जमा कराने को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र पर थाना चौक कोतवाली और विद्यालय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन गुरुवार को कोतवाली और विद्यालय प्रशासन की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। सीजेएम कोर्ट ने विक्रम की पत्रावली को तलब किया और शाम को पत्रावली का अवलोकन करने के बाद कहा कि विक्रम के पैरोकार शिक्षा शुल्क व परीक्षा फार्म भरे जाने के लिए लिखित आवेदन एस.एस लॉ कॉलेज में प्रस्तुत करें। विद्यालय प्रशासन इस आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करे।