{"_id":"5e115e638ebc3e87df0292e5","slug":"chinmayanand-case-update-all-accused-to-be-presented-before-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद केस: आज एक साथ पेश होंगे सभी आरोपी, अब तक अलग-अलग तारीख पर आते थे अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद केस: आज एक साथ पेश होंगे सभी आरोपी, अब तक अलग-अलग तारीख पर आते थे अदालत
Sun, 05 Jan 2020 09:26 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
चिन्मयानंद केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और उनसे पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने के मामले में शाहजहांपुर एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा समेत सभी आरोपियों की रविवार को अदालत में पेशी होगी। 6 नवंबर को चार्जशीट दाखिल होने के बाद से अबतक दोनों पक्षों के लोग अलग-अलग तारीख पर कोर्ट पहुंचते थे। इस बार दोनों मामलों में आरोपियों की पेशी की तारीख एक ही दिन है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले चिन्मयानंद की पेशी 21 दिसंबर को हुई थी। वहीं फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्त संजय सिंह, विक्रम सिंह व सचिन सेंगर उर्फ सोनू को 18 दिसंबर को कोर्ट में पेशी की तारीख दी गई थी। चूंकि छात्रा 11 दिसंबर को जेल से रिहा हो चुकी है, इसलिए उसने 18 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के बजाय माफी का प्रार्थना पत्र दे दिया था।
विज्ञापन
छात्रा कोर्ट में पेश नहीं हुई थी, जबकि सचिन, विक्रम और संजय को जिला कारागार से पेशी पर लाया गया था। अदालती कार्रवाई के बाद मुकदमा संबंधी पत्रावली पर हस्ताक्षर के बाद फिरौती के आरोपियों को भी सीजेएम कोर्ट ने 6 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। विक्रम और सचिन जमानत पर रिहा हो चुके हैं।
विज्ञापन