{"_id":"5df9503b8ebc3e87fd1f0bff","slug":"chinmayanand-case-student-and-her-friends-hearing-in-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद प्रकरण: छात्रा और उसके दोस्तों की कोर्ट में पेशी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद प्रकरण: छात्रा और उसके दोस्तों की कोर्ट में पेशी आज
Wed, 18 Dec 2019 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
चिन्मयानंद और छात्रा व उसके दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्तों की सीजेएम कोर्ट में 18 दिसंबर को पेशी होगी। यह पहला मौका होगा जब छात्रा अपने घर से मुकदमे की तारीख पर कोर्ट पहुंचेगी। इससे पहले उसे जेल से पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट लाया जाता था। वहीं उसके तीनों साथियों को जेल से पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट लाया जाएगा।
विज्ञापन
एलएलएम की छात्रा इन दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर है, जबकि उसके दोस्त संजय, सचिन और विक्रम अभी जेल में हैं। हालांकि सचिन और विक्रम की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो चुकी है, लेकिन सीजेएम कोर्ट में जमानत आदेश दाखिल नहीं हो पाने की वजह से दोनों जेल में हैं।
विज्ञापन
वहीं हाईकोर्ट में संजय के जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस शुरू नहीं हुई है। फिरौती मांगने के आरोप में चारों के खिलाफ एसआईटी 6 नवंबर को सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
आज कोर्ट में दाखिल होगा जमानत का आदेश
फिरौती मामले में आरोपी सचिन और विक्रम की इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो चुकी है, इसके आदेश की कॉपी 18 दिसंबर को सीजेएम कोर्ट में दाखिल की जाएगी। यह जानकारी उनके वकील प्रमोद तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि सीजेएम कोर्ट से जमानतदारों की धनराशि तय होने के बाद उनकी रिहाई संभव होगी।