फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chinmayanand and victim Student case Section 144 applied in Shahjahanpur about Congress Nyay Yatra

चिन्मयानंद केस: न्याय यात्रा निकालने पर अड़ी कांग्रेस, प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

Mon, 30 Sep 2019 10:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Sep 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Chinmayanand and victim Student case Section 144 applied in Shahjahanpur about Congress Nyay Yatra
कांग्रेसी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
स्वामी चिन्मयानंद मामले में कांग्रेसी सड़क पर उतरे। शाहजहांपुर में उन्होंने न्याय यात्रा निकालने की कोशिश की है। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

    
कांग्रेस की न्याय पद यात्रा को जिला प्रशासन ने रोकते हुए कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, कानपुर कैंट विधायक सुहेल अंसारी, राष्ट्रीय सचिव सचिन नायर, पूर्व एमएलसी नसीब पठान , सहित कई जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू सहित करीब 100 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं जितिन प्रसाद को करीब 75 कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर घेर रखा है। नगर मजिस्ट्रेट वनिता सिंह ने कहा बाहर निकलने की कोशिश की तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि बाहर निकलने को लेकर पुलिस से उनकी धक्का मुक्की भी हुई। जितिन ने कहा की सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता टंकी पर भी चढ़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद मामले में प्रशासन ने शाहजहांपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर धारा 144 लागू कर रखी है। जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय से टैंट भी उखड़वा दिया है। कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर शाहजहांपुर में टाउन हॉल स्थित कांग्रेस दफ्तर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस दफ्तर पर बैरिकेडिंग की गई है।
 

दरअसल, चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित न्याय पदयात्रा को प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा शाहजहांपुर से लखनऊ तक होनी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यात्रा पर रोक त्योहारों के मद्देनजर लगाई गई है। यात्रा निकाले जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा था। 

दो दिन से पदयात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी रविवार देर रात तक प्रयास में लगे रहे कि अनुमति किसी तरह मिल जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने बताया कि यात्रा की अनुमति हर हाल में मिलेगी।

वहीं, मामले में सोमवार सुबह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण है कि वो दुष्कर्म से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें। लेकिन, यूपी भाजपा सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती है।

पदयात्रा रोकी जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि डर किस बात का है?। 

 

 

Chinmayanand and victim Student case Section 144 applied in Shahjahanpur about Congress Nyay Yatra
धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में पीड़ित छात्रा के पक्ष में शाहजहांपुर जा रही कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व अन्य कार्यकर्ताओं को हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल थाने के पास पुलिस ने रोक लिया।शाहजहांपुर जाने से रोके जाने से नाराज कांग्रेस नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठै कांग्रेसियों में प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव सबीना सफीक, कांग्रेसी इकाई के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध, पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा भी मौजूद हैं। मामला बढ़ता देख सीओ नागेश मिश्रा सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 

Chinmayanand and victim Student case Section 144 applied in Shahjahanpur about Congress Nyay Yatra
कांग्रेस नेता - फोटो : amar ujala
लखनऊ में सोमवार को स्वामी चिन्मयानंद मामले में शाहजहांपुर पदयात्रा कार्यक्रम में जा रहे कांग्रेसी नेताओं लखनऊ में रोक लिया गया। नेताओं में पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव, विधायक आराधना मिश्रा, सुप्रिया श्रीनेत समेत कई लोग शामिल हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता शाहजहांपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस की शाहजहांपुर से लखनऊ तक की 180 किलोमीटर की पदयात्रा पर शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि स्वामी चिन्मायानंद मामले में छात्रा की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा सरकार पर आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को बचाने का आरोप लगाया था। वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी इस मामले को लेकर सरकार पर कई बार आरोप लगा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed