फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Childline coordinator caught taking bribe of Rs 25,000 in the middle of the road, commotion

Bareilly News: बीच सड़क पर 25 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया चाइल्डलाइन का कोऑर्डिनेटर, हंगामा

Sat, 06 Apr 2024 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Childline coordinator caught taking bribe of Rs 25,000 in the middle of the road, commotion
बरेली। एंटीकरप्शन टीम ने चाइल्डलाइन संस्था के कोआर्डिनेटर सौरभ गंगवार को बीच सड़क पर 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। कोआर्डिनेटर ने नाबालिग किशोरी का विवाह कराने के आरोपी उसके परिजनों को धमका कर रुपये लिए थे। टीम ने उसे पकड़ा तो खींचतान के बीच उसने सड़क पर हंगामा किया। पूछताछ में सौरभ ने चाइल्डलाइन की काउंसलर रिया और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र के कहने पर घूस लेने की बात कही है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की हाल ही में परिजनों ने शादी की थी। बाल कल्याण समिति में इसकी शिकायत हुई थी कि बालिग होने से तीन महीने पहले ही किशोरी की शादी कर दी गई है। इसकी जांच की जा रही थी। आरोप है कि चाइल्डलाइन का कोआर्डिनेटर सौरभ गंगवार और काउंसलर रिया किशोरी के घर पहुंच गए। उन्होंने किशोरी के माता-पिता को धमकाया कि आपने अपनी नाबालिग बेटी की शादी की है, इसलिए आपको जेल जाना होगा। जेल न जाने के तरीके के रूप में एक लाख रुपये देने को कहा। बाद में 25 हजार रुपये पर बात तय हुई। सौरभ ने कहा कि आपका काम बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र से करा दूंगा। आपको अपनी बेटी को समिति के समक्ष पेश कराना होगा। इसके लिए एक शपथ पत्र हमारे बताए अनुसार बनवाना होगा।
विज्ञापन


---
सादे कपड़ों में टीम ने पकड़ा तो भिड़ गया आरोपी

रिश्वत की रकम तय होने के बाद लड़की को शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के निर्देश पर सौरभ गंगवार ने शिकायतकर्ता को साथ ले जाकर नोटरी शपथपत्र बनवाया। इसके बाद सैनिक पेट्रोल पंप के पास रिश्वत के रूप में 25 हजार रुपये सौरभ गंगवार ने ले लिए। चूंकि मामले में एंटी करप्शन टीम के पास पहले से ही शिकायत हो चुकी थी तो टीम आसपास ही मौजूद थी। ट्रैप टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार और उनकी टीम के सदस्यों ने बीच सड़क पर ही सौरभ को पकड़ लिया। उसकी पीछे की जेब से वही नोट बरामद किए गए जो टीम ने रखवाए थे। शुरुआत में सौरभ माजरा समझ नहीं पाया तो उसने टीम से भिड़ने की कोशिश की। बहस होती देख मौके पर भीड़ लग गई। सादे कपड़ों में एंटी करप्शन टीम को लोग पहचान नहीं सके और दो पक्षों का विवाद समझकर वीडियो बनाने लगे। हालांकि हकीकत पता लगते ही लोग हट गए। टीम ने सौरभ के हाथ धुलवाए तो वह गुलाबी हो गए। इसके बाद टीम उसे कोतवाली ले गई, जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

वर्जन
रुपये लेते पकड़े गए सौरभ के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट कराई जा रही है। उसने अपनी संस्था की काउंसलर रिया और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र का नाम लिया है। रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में कोई भी पीड़ित पुलिस लाइन गेट के पास स्थित एंटी करप्शन थाने में शिकायत कर सकता है। अन्यथा सीओ के सीयूजी नंबर 9454405475 और प्रभारी निरीक्षक के नंबर 9454401653 पर संपर्क कर सकते हैं। - यशपाल सिंह, सीओ एंटीकरप्शन


-----------
समिति अध्यक्ष ने दी सफाई, सुनवाई ही नहीं हुई

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने सफाई दी कि उनका इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। युवक की शिकायत पर उन्होंने जांच के आदेश जरूर दिए थे। सुनवाई होनी थी पर शुक्रवार को संबंधित लड़की या उसके माता-पिता उनके समक्ष पेश ही नहीं हो सके थे। सौरभ बाहर उनके नाम पर क्या डील कर रहा था, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। चाइल्ड लाइन से उनका सीधा जुड़ाव भी नहीं है। सौरभ ने गलत किया है तो खामियाजा वही भुगतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed