फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   child death from diphtheria

डिप्थीरिया से शीशगढ़ के बच्चे की मौत

Sun, 25 Sep 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:18 AM IST
सार

शीशगढ़ के मोहल्ला तकिया नूरी मस्जिद में रहने वाले तौफीक अहमद के दस वर्षीय बेटे इंजमाम की डिप्थीरिया से शुक्रवार रात दिल्ली एम्स में मौत हो गई।जहां अर्बन अस्पताल के डॉक्टर ने डिप्थीरिया की पुष्टि की और एम्स रेफर कर दिया।बच्चे की मौत पर एम्स के डॉक्टरों ने बरेली प्रशासन को फोन करके सूचना दी है।

विज्ञापन
child death from diphtheria

विस्तार

मीरगंज/शीशगढ़। शीशगढ़ के मोहल्ला तकिया नूरी मस्जिद में रहने वाले तौफीक अहमद के दस वर्षीय बेटे इंजमाम की डिप्थीरिया से शुक्रवार रात दिल्ली एम्स में मौत हो गई। तीन दिन पहले डिप्थीरिया पुष्टि होने पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के डॉक्टरों ने मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है।
विज्ञापन

इंजमाम के पिता तौफीक अहमद ने बताया कि बीस दिन पहले इंजमाम के गले में तकलीफ हुई थी। वह उसे फतेहगंज पश्चिमी स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत में सुधार न होने पर दिल्ली ले गए। जहां अर्बन अस्पताल के डॉक्टर ने डिप्थीरिया की पुष्टि की और एम्स रेफर कर दिया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी एम्स में मौत हो गई। बच्चे की मौत पर एम्स के डॉक्टरों ने बरेली प्रशासन को फोन करके सूचना दी है। इस पर एक टीम सर्वे करने शीशगढ़ पहुंची।
विज्ञापन

बच्चे की डिप्थीरिया से मौत की सूचना मिली है। अभी अधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है। शाम तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। बच्चे के संपर्क में आने वाले लोगों की सर्वे टीम जांच कर रही है। डॉ. नैन सिंह, शीशगढ़ सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed