फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chield Lvishka is the desperate need of help

..नन्हीं लविष्का को है मदद की दरकार

Sat, 05 Dec 2015 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 05 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
chield Lvishka is the desperate need of help
मीरगंज। छह साल की नन्हीं सी लविष्का, लेकिन निष्ठुर प्रकृति ने हंसने खेलने की उम्र में उसे तिल तिलकर मरने के लिए छोड़ दिया है। डाक्टरों ने बच्ची के दिल में छेद बताते हुए आपरेशन में डेढ़ लाख रुपये का खर्च बताकर फौरन इंतजाम करने को कह दिया है। डेढ़ बीघा जमीन का मालिक बच्ची का पिता दिन रात इसी चिंता में घुला जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां से जुटाए?
विज्ञापन

ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी के गांव सतुइया खास निवासी जयवीर सिंह, ऊषा की छह साल की बेटी लविष्का वैसे तो जन्म से ही दिल की कमजोरी और सर्दी, बुखार से परेशान रहती थी लेकिन उसके दिल में छेद है, ये खुलासा इसी साल रक्षाबंधन के त्यौहार पर हुआ। हालत बिगड़ने पर सीबीगंज के चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने मिशन हास्पिटल रेफर कर दिया। वहां हृदयरोग विशेषज्ञ डा. सुमित खंडेलवाल ने बच्ची की जांच के बाद दिल में छेद होने की पुष्टि की और एम्स या जीबी पंत हास्पिटल नई दिल्ली ले जाने की सलाह दी। दिल्ली जाने के लिए 50 हजार का कर्जा जयवीर ने साहूकार से पांच फीसदी के मोटे सूद पर उठाया। उसका राशनकार्ड तक नहीं बन पाया है। जीबी पंत हास्पिटल के कार्डियोलाजी विभाग में डा. साकेत अग्रवाल ने 20 सितंबर को जांच के बाद तीन महीने बाद आपरेशन की डेट दी है। आपरेशन पर डेढ़ लाख रुपये का खर्चा बताया गया है। केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री राहत कोष से चिकित्सा सहायता मद में और प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार ने श्रम विभाग से आर्थिक मदद दिलाने को पैरवी तो की है लेकिन सरकारी कागजी खानापूरी कब तक पूरी होगी, कहा नहीं जा सकता। इस बीच बच्ची की जिंदगी बचाने का सवाल कायम है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी में बच्ची की मदद के लिए कई संस्थाओं और व्यापारियों ने पहल करके करीब 21 हजार रुपये जुटा लिए हैं। परमार्थ वेलफेयर सोसाइटी ने 5100 रुपये, ओम साईं राम संस्था ने 2100 की व्यवस्था की है। अगर आप भी लविष्का को जीवनदान और उसके परिवार को खुशियों की सौगात देना चाहते हैं तो जयवीर के मोबाइल नंबर 08193007696 पर संपर्क कर सकते हैं। उनके उप्र बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा फतेहगंज पश्चिमी के बचत बैंक एकाउंट नंबर 5616000013062 में भी धनराशि भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed