फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Minister will honor gold medal winners today

Bareilly News: स्वर्ण पदक विजेताओं को आज मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Thu, 12 Jun 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will honor gold medal winners today
बरेली। शैक्षिक सत्र 2024-25 में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 363 छात्रों ने 179 पदक जीते। इसमें 51 स्वर्ण, 46 रजत और 82 कांस्य शामिल है।
विज्ञापन

नेशनल स्कूल गेम्स के एकल वर्ग के स्वर्ण पदक विजेताओं को 75,000 रुपये और टीम गेम्स के स्वर्ण पदक विजेताओं को 35,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही समारोह में सांकेतिक चेक और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। रजत पदक जीतने वाले 94 खिलाड़ियों को एकल वर्ग में 50,000 रुपये व टीम गेम्स में 25,000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि कांस्य पदक प्राप्त करने वाले 182 खिलाड़ियों को एकल वर्ग में 30,000 रुपये और टीम गेम्स में 15,000 रुपये की पुरस्कार राशि उनके बैंक खाते में कोषागार के माध्यम से स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लखनऊ स्थित लोकभवन में सम्मानित किया जाएगा। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तुरंत बाद प्रत्येक जिले में भी जनपद स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिले के प्रभारी मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि या जिलाधिकारी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल से ये खिलाड़ी होंगे सम्मानित-
बरेली मंडल से पांच खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें एसवीबीपीआईसी पीलीभीत के विजय मंडल ने वॉलीबॉल अंडर-14 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं के विग्नेश वशिष्ठ को आर्चरी अंडर-14 बालक वर्ग प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया था। मदनलाल इंटर कॉलेज के अर्जुन मौर्या ने एथलेटिक्स अंडर-19 बालक वर्ग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं शहर से जीआईसी के अनमोल कुमार ने बालक वर्ग अंडर-19 जूडो प्रतियोगिता में कांस्य और महर्षि कश्यप ग्लोरियस हाईस्कूल के विनय तोमर ने अंडर-17 बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed