फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Minister will give the gift of development worth Rs 932 crore to Bareilly

Bareilly News: बरेली को 932 करोड़ रुपये के विकास की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

Mon, 31 Mar 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will give the gift of development worth Rs 932 crore to Bareilly
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 932.59 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात बरेली जिले को देंगे। बरेली कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान वह 132 विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस बीच नवाबगंज के अधकटा नजराना में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करने भी वह जा सकते हैं। वहां वह छात्र-छात्राओं से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक 27 मार्च का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद अब एक अप्रैल को मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। वह दोपहर में बरेली कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 507.44 करोड़ रुपये के 74 विकास कार्यों का लोकार्पण व 425.15 करोड़ रुपये के 58 नए कामों का शिलान्यास होना है। लोकार्पण मुख्य रूप से अटल आवासीय विद्यालय के अलावा रामगंगा नदी पर बने कैलाशमणि सेतु, बीडीए के प्रशासनिक भवन, शहर के चार प्रवेश द्वारों, बहेड़ी में राजकीय महाविद्यालय रिछा, स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक व एसटीएफ की बरेली फील्ड यूनिट के कार्यालय भवन का होगा। वहीं शिलान्यास में पीडब्ल्यूडी व बीडीए के सड़क निर्माण कार्य, आरटीओ कार्यालय, बचपन डे-केयर सेंटर, मंदिरों के विकास कार्य व आयुर्वेद डिस्पेंसरी के काम शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली कॉलेज से ही मुख्यमंत्री स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इस बीच अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ टूलकिट व चेक भी मुख्यमंत्री सौंपेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए नवाबगंज और बरेली कॉलेज मैदान के अलावा गौशालाओं के निरीक्षण भी किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


--
100 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री बरेली कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान सौ एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर बरेली समेत 18 जिलों के लिए रवाना करेंगे। रविवार को शासन द्वारा भेजी गई सौ नई एंबुलेंस का बिशप मंडल मैदान में पहुंचने का क्रम जारी रहा। वहीं, स्वास्थ्य संबंधी अन्य घोषणाएं भी होने की संभावना है।
---


मुख्यमंत्री विजिट: फैक्ट फाइल
- 932.59 करोड़ रुपये के कुल विकास कार्यों की मिलेगी सौगात।
- 507.44 करोड़ रुपये के कामों का होगा लोकार्पण।
- 425.15 करोड़ रुपये के कामों का किया जाएगा शिलान्यास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed