फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief minister claims ... corona infection is decreasing in UP

मुख्यमंत्री का दावा... यूपी में घट रहा है कोरोना संक्रमण

Sun, 09 May 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chief minister claims ... corona infection is decreasing in UP
कमांड सेंटर में कोरोना संक्रमण की जानकारी लेते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बोले- पिछले महीने जताई गई रोज एक लाख केस मिलने की आशंका मगर पिछले हफ्ते कम हो गए 65 हजार सक्रिय केस
विज्ञापन

कड़े प्रयासों से काबू में आई संक्रमण दर, रिकवरी रेट बढ़ा, एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की भी क्षमता बढ़ाई गई

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने एक सर्वे में यूपी में एक मई से हर रोज संक्रमण के एक लाख केस मिलने की आशंका जताई गई थी लेकिन कड़े प्रयासों की वजह से 24 अप्रैल को सर्वाधिक 80 हजार केस मिलने के बाद इसमें लगातार गिरावट आ रही है। एक से सात मई के बीच प्रदेश में 65 हजार सक्रिय केस कम हुए हैं। रिकवरी रेट भी बढ़ा है।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण की समीक्षा के लिए बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले महीने उत्तर प्रदेश में 3.10 लाख सक्रिय कोरोना संक्रमित थे जो अब ढाई लाख रह गए हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के गांवों में 60 हजार और शहरों में 12 हजार निगरानी समितियां सक्रिय हैं। अति संवेदनशील जिलों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑटोमेटेड कंसेंट्रेटर की भी आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संदिग्धों की निगरानी, सैनिटाइजेशन और वैक्सीनेशन के लिए पांच मई से विशेष अभियान शुरू किया गया है। हर जिले में पब्लिक एड्रेस सिस्टम सक्रिय है और मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। संदिग्ध मरीजों को भी मेडिकल किट देने के साथ टेलीमेडिसिन के जरिए परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की क्षमता भी बढ़ी है। प्रदेश में 61 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ गन्ना विभाग को भी सीएसएआर के जरिए ऑक्सीजन प्लांट लगाने को कहा गया है। वैक्सीन बरबाद न हो, इसके लिए सोमवार से स्लॉट के आधार पर टीका लगाया जाएगा। स्टाफ की कमी को देखते हुए इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल छात्रों को भी तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed