फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Diwan decorated on Khalsa Sajna Day, took blessings of Guru

Bareilly News: खालसा साजना दिवस पर सजा मुख्य दीवान, गुरु का लिया आशीर्वाद

Sun, 14 Apr 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Chief Diwan decorated on Khalsa Sajna Day, took blessings of Guru
बरेली। खालसा साजना दिवस (बैसाखी) पर पीलीभीत रोड स्थित खालसा मैदान पर मुख्य दीवान सजाया गया। हजारों की संगत ने पहुंचकर मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाई हरप्रीत सिंह ने हरि अमृतपान करो साध संग... का गायन किया। इसके बाद दिल्ली से आए भाई जसपाल सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी का का गुणगान किया। आनंदपुर साहिब से आए भाई जगतार सिंह ने जागत जोत बसे निसि बासुर, एक बिना मन नैक न मानै...। सुनाकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में ग्रंथी साहब ने गुरु इतिहास सुनाया। संचालन मालिक सिंह ने करते हुए बताया कि रविवार को अमृत संचार गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह नगर में सुबह आठ बजे से होगा।
विज्ञापन

इस बीच टरबन एड ने लोगों को पौधे बांटे। वहीं, सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसमें ‘राईज ऑफ खालसा’ और ‘खालसा सिंस 1699’ जैसे प्वाइंट बनाए गए थे। इस दौरान शिविरों में क्विज और ड्राइंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। आयोजन में मुख्य सहयोग गुरदीप सिंह बग्गा, अमरजीत सिंह बख्शी, राजिंदर सिंह बक्शी, एमपी सिंह, गुरदर्शन सिंह, प्रभजोत सिंह, मनजीत सिंह का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर लगा, बुक स्टाल पर भी रही भीड़

कार्यक्रम स्थल पर रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए थे। यहां तमाम लोगों ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर में अपना प्रशिक्षण कराया। वहीं, फूड जोन में भी लोगों की भीड़ रही। बुक स्टाल पर भी लोग अपनी-अपनी पसंद की धार्मिक किताबें खरीदते हुए दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed