फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chhatrapal has no gold or silver but is fond of weapons.

Bareilly News: छत्रपाल के पास सोना न चांदी पर हथियारों के शौकीन

Tue, 16 Apr 2024 05:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapal has no gold or silver but is fond of weapons.
बरेली। बरेली संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के शपथपत्र के मुताबिक उनके पास न सोना है, न ही चांदी। वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पेंशन, कृषि और व्यापार उनकी आय के स्रोत हैं। उनके पास एक लग्जरी कार भी है।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में उन्होंने 10,76,016 रुपये आयकर जमा किया था। वर्ष 2022-23 में 13,70,130 रुपये आयकर जमा किए हैं। थाना बहेड़ी में आचार संहिता उल्लंघन का मामला लंबित है। हाथ में नकदी 1.60 लाख रुपये है। एक रिवॉल्वर और एक राइफल रखते हैं। 62,63,081 रुपये की चल संपत्ति है। दमखोदा, दमखुदिया, पिपरा में 9.28 एकड़ भूमि के मालिक हैं। पंजाबी कॉलोनी में एक प्लॉट, दमखोदा बहेड़ी व प्रगति नगर बरेली में आवास है।
विज्ञापन

3.99 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी, बच्चों के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। उन पर 7,04,420 रुपये कर्ज भी है। दमखोदा के कुशाग्र इंडस्ट्रीज में 50 फीसदी हिस्सेदारी है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान दिए शपथ पत्र में 44,53,915 रुपये की चल और 3.14 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्शायी थी। उस दौरान उन पर 5,45,044 रुपये कर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला से भाजपा प्रत्याशी पैदल
आंवला से भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप पैदल हैं। शपथपत्र के अनुसार उनके व पत्नी-बच्चों के पास कोई बाइक या कार नहीं है। वह सिर्फ हाईस्कूल पास हैं। इनके पास एक रिवॉल्वर और एक राइफल है। उन पर कोई आपराधिक मामला नहीं है।

खुद के पास हाथ में नकदी 42,112 रुपये, पत्नी सरोज के पास 8,820 रुपये, दोनों बेटियों के पास क्रमश: 2,19,140 रुपये, 74,400 रुपये दर्शाया है। इनके पास 100 ग्राम, पत्नी के पास 300 ग्राम, बेटियों के पास 13 ग्राम और 90 ग्राम सोना है। कुल चल संपत्ति 1,49,00,934 रुपये की है। पत्नी के पास 66,23,766 रुपये, बेटियों के पास 89,42,225 रुपये और 20,61,627 रुपये की चल संपत्तियां हैं। कांधरपुर में आवास, कृषि भूमि और एक प्लॉट है। इसका बाजार मूल्य 1,94,24,700 रुपये है। पत्नी के पास एक प्लॉट, कांधरपुर में दो मकान है। इसका बाजार मूल्य 2,13,46,500 रुपये है। धर्मेंद्र पर 54,39,546 रुपये और पत्नी पर 1,08,72,306 रुपये कर्ज है। वर्ष 2018-19 में धर्मेंद्र 11,47,100 रुपये आयकर अदा कर रहे थे। वर्ष 2022-23 में 11,31,770 रुपये आयकर जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed