फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chemical spray in the eyes twenty lakh looted

आंखों में केमिकल स्प्रे कर लूटे सवा तीन लाख

Sun, 25 Oct 2015 02:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 25 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
धौराटांडा। कस्बे से अपने बेटे के साथ भैरपुरा धान खरीदने जा रहे व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सवा तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी के पुत्र की पिटाई कर दी। बदमाशों ने व्यापारी की बाइक रुकवाने के लिए बराबर से अपनी बाइक लाकर उसकी आंखों में केमिकल स्प्रे कर दिया था। इससे बाइक चला रहे व्यापारी की आंखों में तेज जलन होने लगी थी। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे सीओ ने काफी देर कांबिंग कराई लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी व्यापारी लईक अहमद शनिवार सुबह अपने बेटे मुस्तकीम के साथ बाइक से धान खरीदने भैरपुरा बाजार जा रहे थे। बाइक लईक चला रहे थे जबकि मुस्तकीम वह बैग लिए बाइक पर पीछे बैठे थे, जिसमें सवा तीन लाख रुपये रखे थे। करीब सवा आठ बजे मुडिया-तजुआ गांव के बीच दलपतपुर नहर के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक ने उन्हें ओवर टेक किया। बाइक जैसे ही बराबर पहुंची उस पर पीछे बैठे बदमाश ने सिरिंज से किसी केमिकल की फुहार लईक की आंखों में डाल दी।
विज्ञापन

लईक के मुताबिक, आंखों में तेज जलन होने पर उन्होंने बाइक रोक ली। इधर, खतरा भांपकर लईक का बेटा मुस्तकीम बैग लेकर भागने लगा तो बाइक से उतरकर एक बदमाश ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि दो बदमाश लईक को कवर किए रहे। बदमाश ने मुस्तकीम को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया और लात-घूंसों से पिटाई करने के बाद बैग छीन लिया। बैग लेकर तीनों बदमाश बाइक से भाग गए। व्यापारी की सूचना पर चौकी इंचार्ज धौराटंाडा अवधेश सिंह, एसओ भोजीपुरा अनिल सिरोही सीओ नवाबगंज नरेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काफी देर कांबिंग की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed