फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Checking on trains and platforms going to Delhi

शीतलहर का कहर... और लुढ़का पारा

Tue, 26 Jan 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Checking on trains and platforms going to Delhi
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चार दिनों तक सर्द हवा का सितम जारी रहने की आशंका

विज्ञापन
बरेली। पिछले कई दिनों से तापमान में दर्ज हो रही गिरावट से ठिठुरन का दौर सोमवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान में रविवार की अपेक्षा इस दिन करीब एक डिग्री कम गिरावट दर्ज हुई। उधर, मौसम विभाग ने फिलहाल सर्द हवा का सितम जारी रहने की आशंका जताई है। शहरवासियों को 30 जनवरी तक यूं ही कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों से आ रही सर्द हवा की गति अधिक होने से शीतलहर का कहर हावी हो चुका है। अगले चार दिन तक हवा की दिशा स्थिर रहने से मौसम के रुख में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। 31 जनवरी की देर रात ही हवा की दिशा बदलने के आसार हैं, उसके बाद ही कुछ हद तक राहत मिल सकती है। वहीं इस बीच मंडरा रहे बादलों को अगर अनुकूल माहौल मिला तो हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है। ऐसा होने पर कोहरे का कहर थमेगा और आसमान साफ होने से चटख धूप का तोहफा लोगों को मिल सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 14.5 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 15.2 था, सोमवार को करीब एक डिग्री गिरावट दर्ज हुई। वहीं, नमी का स्तर सौ फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed