{"_id":"692f56f90a3ca28d500cc185","slug":"cheating-in-the-name-of-settlement-in-the-case-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3469-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुकदमे में समझौता कराने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुकदमे में समझौता कराने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बेटे को मुकदमे से बचाने के लिए 50 हजार रुपए ठगने एवं वापस मांगने पर घर में घुसकर मारपीट कर अश्लीलता करने का आरोप लगाकर मंगलवार को थाने में तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश भैसला के अनुसार, शाही के एक निवासी महिला ने बताया कि पिछले साल उनके बेटे के खिलाफ एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाने में झूठा मामला पंजीकृत कराया गया था। मामला पंजीकृत होने के बाद एक व्यक्ति उसके घर आया। उसने कहा कि उसके बेटे को मुकदमे से बचा दिया जाएगा। इसके एवज में 50 हजार रुपए देने होंगे। उसने जैसे तैसे इकट्ठे करके पिछले साल 18 दिसंबर को आरोपी व्यक्ति को रुपये नकद दिए। लेकिन, उसके बेटे को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया था। जब उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो उसने टाल-मटोल दिया।
26 नवंबर को शाम में आरोपी उसके घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक राजेश भैसला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद