फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheated of eight lakhs by pretending to be ITBP Inspector

Bareilly News: आईटीबीपी इंस्पेक्टर बताकर आठ लाख की ठगी

Thu, 21 Dec 2023 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Cheated of eight lakhs by pretending to be ITBP Inspector
बरेलीष। आईटीबीपी का इंस्पेक्टर बताकर एक ठग ने प्लॉट बेचने का झांसा देकर आठ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो इंस्पेक्टर ने पीड़ित को जेल भिजवाने की धमकी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कैंट की कंचनपुरी कॉलोनी निवासी राकेश की मुलाकात डेढ़ साल पहले लखीमपुर खीरी के वीरेंद्र मोहन मिश्रा से हुई थी। वीरेंद्र ने खुद को आईटीबीपी में इंस्पेक्टर बताया और राकेश से एक प्लॉट बेचने का सौदा तय किया। वीरेंद्र ने किसी अंजान व्यक्ति को बुलाया और उसे प्लॉट का मालिक बताते हुए 14 लाख में सौदा तय करा दिया।
विज्ञापन

सौदा तय होने राकेश ने आठ लाख रुपये वीरेंद्र को एडवांस दिए। दो महीने बाद राकेश ने वीरेंद्र से प्लॉट का बैनामा करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। वीरेंद्र ने जिस प्लॉट का सौदा तय किया था वह उसके परिचित का नहीं था। राकेश ने वीरेंद्र से रुपये वापस मांगे तो वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। राकेश ने एसएसपी से शिकायत की। शिकायत पर वीरेंद्र के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed