{"_id":"669f020f1dec70d2f40bfe2a","slug":"cheated-by-showing-land-accused-released-from-police-station-bareilly-news-c-4-bly1015-444992-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन दिखाकर की ठगी, आरोपी को थाने से छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन दिखाकर की ठगी, आरोपी को थाने से छोड़ा
विज्ञापन
बरेली। ग्रामीण को जमीन दिखाकर उससे ठगी कर ली गई। पुलिस ने नहीं सुनी तो न्यायालय के आदेश पर कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पालपुर कमालपुर निवासी लेखराज ने बताया कि वह रेशम कीट लेने गए थे। वहां फार्म पर फरीदपुर के गांव कादरगंज पंडेरे निवासी रामविलास मिल गया। रामविलास ने लेखराज से उनकी जाति पूछी। लेखराज ने बताया कि वह राजपूत हैं तो रामविलास ने कहा कि इसी जाति के आदमी की तलाश थी। नोएडा की पार्टी फैक्टरी लगाना चाहती है, उसे राजपूत पार्टनर चाहिए। रामविलास ने कहा कि पार्टी के साथ साझेदारी के लिए हाईवे किनारे रजऊ परसपुर स्थित जमीन खरीदने के लिए निवेश करना पड़ेगा। लेखराज को झांसे में लेकर 14.50 लाख रुपये लगाने को कहा तो लेखराज ने एक लाख रुपये दे दिए।
लिखापढ़ी के बहाने कचहरी बुलाकर रामविलास, हरवीर, संतोष और दो अज्ञात लोगों ने 1.70 लाख रुपये जमा करा लिए। एग्रीमेंट देने को कहा तो सभी कार में बैठकर फरार हो गए। लेखराज ने पड़ताल की तो जमीन का मालिक कोई और निकला। गीता नाम की महिला ने भी ठगी में आरोपियों का सहयोग किया। रामविलास घर आया तो पकड़कर कैंट पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि कैंट पुलिस ने सांठगांठ कर उसे छोड़ दिया। बाद में कैंट पुलिस ने दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कर मामला निपटा दिया। अब न्यायालय के आदेश पर कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है।