फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheated 28 thousand rupees from three people by pretending to be vigilance

Bareilly News: विजीलेंस बताकर तीन लोगों से ठगे 28 हजार रुपये

Wed, 18 Dec 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cheated 28 thousand rupees from three people by pretending to be vigilance
हाफिजगंज। ठगों ने विजीलेंस पुलिस बताकर मामला निपटाने के नाम पर तीन लोगों से 28 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करके शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिथरा निवासी धनीराम ने बताया कि उनके गांव में बरेली से विजीलेंस टीम चेकिंग करने पहुंची, जहां चेकिंग के नाम पर गांव के धनीराम, रजनी पत्नी दुर्गा प्रसाद, लेखराज के नाम बिजली चोरी में लिखकर ले गई थी। धनीराम ने बताया कि उसके बाद दूसरे दिन एक नंबर से काॅल आई, जिस पर उन्हें कार्रवाई के नाम पर धमकाया गया। उक्त काॅलर की बातों में आकर धनीराम ने पांच हजार, दुर्गा प्रसाद ने आठ हजार व लेखराज ने 15 हजार रुपये डाल दिए। सभी ने करीब 28 हजार रुपये उक्त के बताए खाते में डाल दिए। बाद में विजीलेंस थाने में जाने पर हकीकत उनके सामने आई। संवाद
विज्ञापन

--
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी



आंवला। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर आए मेसेज के बाद मोबाइल फोन हैक कर 91 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला गंज त्रिपोलिया निवासी विवेक वर्मा ने कहा है कि 15 दिसंबर को दोपहर उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। उधर से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कहकर व्हाट्सअप पर वीडियो केवाईसी कराने को कहा। इसी दौरान विवेक का मोबाइल हैक कर लिया गया और उनके मोबाइल फोन पर ओटीपी व खाते से तीन बार में 91 हजार की रकम काटने के मैसेज आ गए। पीड़ित द्वारा कॉल काटने पर मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। तब उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed