फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chartered accountants will also be audited, be prepared: CA Dhruv

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का भी होगा ऑडिट, रहें तैयार : सीए ध्रुव

Mon, 17 Nov 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Chartered accountants will also be audited, be prepared: CA Dhruv
बरेली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने कार्यालय सभागार में रविवार को सेमिनार आयोजित किया। इस दौरान पीर रिव्यू की जरूरत, प्रक्रिया, ऑडिट में सावधानी, जीएसटी कानून में हाल में हुए संशोधनों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीए ध्रुव गोयल के मुताबिक, नए कानून के तहत अब चार्टर्ड अकाउंटेंट भी ऑडिट के दायरे में हैं। इसलिए सभी अपने-अपने रिकॉर्ड दुरुस्त रखें। सीए सुमित अग्रवाल ने दो करोड़ से ज्यादा कारोबार पर व्यापारी को जीएसटी-18 फॉर्म भरने और पांच करोड़ से ज्यादा कारोबार पर जीएसटी ऑडिट की जानकारी दी। क्रमवार ई-इनवॉइसिंग, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट आदि अधिसूचना के बारे में बताया।
विज्ञापन

ब्रांच अध्यक्ष सीए अमित टंडन ने सदस्यों को अपडेट रहने और लर्निंग प्रोग्राम्स में प्रतिभागिता के लिए प्रेरित किया। सत्र की अध्यक्षता मनोज महेश्वरी ने की। यहां ब्रांच सचिव सीए विनीश अरोड़ा समेत सीए अखिल रस्तोगी, साहिल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, नीरज, संजीव व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed