फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Charging stations for e-buses will be ready soon.

Bareilly News: ई-बसों के लिए जल्द तैयार होगा चार्जिंग स्टेशन

Sat, 10 Oct 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Charging stations for e-buses will be ready soon.
बरेली। प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने बरेली समेत प्रदेश के 18 शहरों में ई-बसों का संचालन शुरू करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसको लेकर जिले में प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी। बरेली के लिए 30 बसें मिलनी हैं।
विज्ञापन

इनके संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर आठ रूट तय कर सूची पहले ही परिवहन निगम मुख्यालय भेजी जा चुकी है। बसों के लिए अनुबंधन मुख्यालय स्तर पर होगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि ई-बसों के लिए बदायूं के रोडवेज वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा हो गया है। शहर में पुराना रोडवेज बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अगस्त माह में मुख्यालय ने 30 बसों के लिए रूट तय करने का निर्देश दिए था। परिक्षेत्र को बसे मिलने के बाद बरेली-मुरादाबाद मार्ग पर तीन और बरेली-हल्द्वानी, बरेली-बदायूं रूट पर पांच-पांच बसें चलाई जाएंगी। बरेली-मनौना धाम, बरेली-पीलीभीत, बरेली-बीसलपुर, बरेली-शाहजहांपुर रूट पर तीन-तीन और बरेली-चंदौसी रूट पर पांच बसें संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें नहीं हैं। हालांकि, नगरीय परिवहन सेवा के तहत शहर में छह रूटों पर 20 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed