फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chargesheet against two executives and one assistant engineer on less recovery

Bareilly News: कम वसूली पर दो अधिशासी व एक सहायक अभियंता के खिलाफ चार्जशीट

Tue, 28 Nov 2023 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 28 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet against two executives and one assistant engineer on less recovery
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत रोज वसूली की समीक्षा की जा रही है। मुख्य अभियंता जोन द्वितीय अनिल तिवारी ने बताया कि वसूली में पिछड़ने पर अब तक शाहजहांपुर के अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार, बीसलपुर के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार व निगोही के एडीओ सत्यप्रकाश के खिलाफ मुख्यालय ने चार्जशीट जारी की गई है। अभियंताओं के जवाब से एमडी संतुष्ट नहीं हुए तो विभागीय कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन व निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर अभियंताओं ने छुट्टी के दिन भी शिविर लगाए पर वसूली कम रही। अब महीना पूरा होने में तीन दिन ही बचे हैं। बरेली प्रथम जोन को नवंबर में 161 करोड़ और द्वितीय जोन को 187 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया है। 26 नवंबर तक जोन प्रथम में 95 करोड़ और जोन द्वितीय में 84 करोड़ रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन में प्राप्त करें लक्ष्य
मुख्य अभियंता प्रथम रणविजय सिंह ने वसूली बढ़ाने के लिए सोमवार को किला और हरुनगला का दौरा किया। कर्मचारियों से संवाद किया। मुख्य अभियंता द्वितीय अनिल तिवारी ने शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं जिलों के अधिशासी अभियंताओं से बात की। जो अभियंता वसूली में पिछड़ रहे हैं, उन्हें चेेताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed