फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Challan on the charge of not wearing a helmet by telling the car as a bike

ये तो गजब हो गया: कार में हेलमेट न लगाने का काटा चालान ! मालिक हैरान; घर में खड़ी थी गाड़ी

Fri, 23 Jun 2023 01:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jun 2023 01:54 PM IST
सार

युवक ने यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की है। उसके मुताबिक बुधवार को उसकी कार घर में खड़ी थी। शाम छह बजे उनके मोबाइल फोन पर चालान का मैसेज आया तो वो हैरान रह गए।  

विज्ञापन
Challan on the charge of not wearing a helmet by telling the car as a bike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में मौजूद कार के बरेली में चालान का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने घर में खड़ी कार को बाइक दिखाकर बिना हेलमेट के आरोप में एक हजार रुपये का चालान कर दिया। चालान का मैसेज देख कार मालिक हैरान रह गया। उसने ट्विटर पर यूपी पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की है। 

विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मनकरी निवासी नेमचंद ने यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की है। नेमचंद के मुताबिक बुधवार को उनकी कार घर में खड़ी थी। शाम छह बजे उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। इसमें उनकी कार का नंबर लिखा था। साथ ही इसे बाइक दर्शाकर बिना हेलमेट चलाने को लेकर एक हजार रुपये का चालान कर दिया गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP : छह लड़कों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कराई तो घर पर हमला; पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान में एक बाइक का फोटो भी है, जिस पर कोई अन्य नंबर लिखा नजर आ रहा है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी कार के नंबर का आखिर बाइक के तौर पर किस तरह चालान कर दिया गया। उन्होंने यूपी पुलिस को ट्वीट करके शिकायत की है, जिसमें जांच के बाद निस्तारण का आश्वासन दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस को जांच सौंपी गई है।

गुरुग्राम में थी कार... बरेली में चालान 

बीते महीने भी कार के चालान का अजब मामला सामने आया था। तब शहर के तिरुपति विहार नेकपुर निवासी विवेक मिश्रा की कार का 14 मई को 54 हजार रुपये का चालान कर दिया गया था। उनके पास जब कार के चालान का मैसेज आया तो दंग रह गए। 

ये भी पढ़ें- बैंड में करंट उतरने से मौत: डेढ़ सौ रुपये की खातिर जान गंवा बैठे दो किशोर; बेटे का शव देख गश खाकर गिरी मां

विवेक का कहना था कि 14 मई को उनकी कार गुरुग्राम में थी। वह गोवा में थे। फिर बरेली में कार का चालान कैसे कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने आयूब खां चौराहे के पास चालान करना दर्शाया था। कार मालिक ने एसएसपी और एसपी ट्रैफिक से शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed