फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chairman Abid Ali received a letter threatening to kill in Bareilly

Bareilly: '15 दिन के अंदर इस्तीफा दे दो... नहीं तो जान से मार दूंगा'; चेयरमैन आबिद अली को मिला धमकी भरा पत्र

Sun, 01 Oct 2023 05:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Oct 2023 05:51 PM IST
सार

आंवला नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सैयद आबिद अली को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें धमकी भरा पत्र भेजा गया है। लिफाफे पर पत्र भेजने वाला का नाम धर्मवीर निवासी पक्का कटरा लिखा हुआ था। पुलिस ने धर्मवीर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Chairman Abid Ali received a letter threatening to kill in Bareilly
आंवला चेयरमैन आबिद अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सैयद आबिद अली को किसी ने पंजीकृत डाक से पत्र भेजकर 15 दिन के अंदर पद से इस्तीफा देने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रविवार को चेयरमैन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


चेयरमैन ने बताया कि शनिवार को उनके आवास पर पंजीकृत डाक से एक लिफाफा पहुंचा। बेटे ने जब इसे खोलकर देखा तो अंदर एक पत्र था। पत्र में 15 दिन के अंदर पद से इस्तीफा देने की बात लिखी गई थी। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। तुरंत ही बेटे ने इस पत्र का फोटो खींचकर उन्हें व्हाट्सएप किया। मामले की सूचना सीओ आंवला को दी गई। घर में एक कार्यक्रम होने की वजह से वह शनिवार को थाने नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: जेल में सद्दाम को सता रही 'तन्हाई', मुलाकात को बताया जरूरी, अधीक्षक ने मांगे 10 करीबियों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

लिफाफे पर पत्र भेजने वाला का नाम धर्मवीर निवासी पक्का कटरा लिखा हुआ था। पुलिस ने धर्मवीर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पिता का नाम न लिखा होने की वजह से आरोपी को ढूंढने में परेशानी आ रही है। जिस डाकघर से पत्र भेजा गया है, पुलिस ने वहां जाकर जांच करने की बात भी कही है। वहीं, सैयद आबिद अली का कहना है कि पहले भी एक चेयरमैन की हत्या हो चुकी है। इस वजह से वह डरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed