फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chain snatching from businessman's wife

Bareilly News: मार्निंग वॉक पर निकलीं व्यापारी की पत्नी से चेन स्नेचिंग

Mon, 10 Jun 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Chain snatching from businessman's wife
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की राम वाटिका कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक से लौट रहीं व्यापारी की पत्नी से चेन स्नेचिंग कर ली गई। घर के बाहर से ही स्कूटी सवार लुटेरा चेन खींचकर फरार हो गया। बारादरी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी में गेट नंबर दो के पास रहने वाले सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता व्यापारी हैं। उनकी पत्नी 65 वर्षीय आशा गुप्ता सुबह छह बजे मार्निंग वॉक पर निकली थीं। वह एक नंबर गेट की तरफ स्थित मंदिर भी चली गईं और दर्शन करके आधा घंटा बाद घर लौट रही थीं। आशा गुप्ता के पुत्र मीत गुप्ता ने बताया कि मेन रोड से होकर मां घर की तरफ आईं। मां ने देखा कि स्कूटी सवार एक युवक उनके घर से थोड़ा दूर खड़ा था, जिसके मुंह पर कपड़ा था। उन्होंने ज्यादा गौर नहीं किया और घर का दरवाजा खोलने के लिए आगे बढ़ीं।
विज्ञापन

इसी दौरान युवक ने पीछे से झपट्टा मारा और आशा गुप्ता के गले से सोने की चेन खींच ली। आरोपी तेजी से स्कूटी लेकर श्यामगंज की ओर फरार हो गया। आशा गुप्ता शोर मचाती रह गईं। मीत गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक करा रहे हैं। इसमें बिना नंबर की स्कूटी दिख रही है। उन्होंने पहले श्यामगंज चौकी और फिर बारादरी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी सवार अकेले लुटेरे ने इस घटना को अंजाम दिया। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था और स्कूटी पर नंबर नहीं था। पीड़ित ने तहरीर व फुटेज के साथ पुलिस से शिकायत की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed