फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chain pulling in Ganga-Sutlej Express near Pitambarapur, stampede among passengers

Bareilly News: पितांबरपुर के पास गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, यात्रियों में भगदड़

Mon, 15 Jul 2024 06:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Chain pulling in Ganga-Sutlej Express near Pitambarapur, stampede among passengers
बरेली। फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में रविवार कोच से बदबू आने पर किसी यात्री ने पितांबरपुर स्टेशन के पास चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन स्टेशन से पहले होम सिग्नल पर रुक गई। इसके बाद किसी ने अनहोनी होने की अफवाह फैला दी। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। चेन पुलिंग करने वाला यात्री पकड़ में नही आया।
विज्ञापन

गंगा-सतलुज एक्सप्रेस रविवार सुबह रसुइया स्टेशन पास करने के बाद पितांबरपुर स्टेशन की ओर जा रही थी। स्टेशन पहुंचने से पहले ही अनारक्षित कोच में किसी यात्री ने सुबह 6:20 बजे चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकते ही कोच में भगदड़ मच गई। काफी संख्या में यात्री कोच से उतर गए। इसी दौरान अफवाह फैल गई कि जनरल कोच से बदबू आ रही है। कुछ ही देर में अन्य कोचों के यात्री भी ट्रेन से उतर गए। आरपीएफ टीम की जांच में सब ठीक मिला। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में इससे संबंधित फोटो और वीडियो के साथ एक्स पर शिकायतें की जाने लगीं। डीआरएम आरके सिंह का कहना है कि जनरल कोच में बदबू आने पर किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी थी। इस कारण ट्रेन रसुइया और पितांबरपुर स्टेशनों के बीच रुक गई थी। जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed