Bareilly: धोपेश्वर नाथ मंदिर के कुंड को साफ करने उतरीं सीईओ डॉ. तनु जैन, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में सोमवार को धोपेश्वर नाथ मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉ. तनु जैन ने कुंड की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विस्तार
बरेली के कैंट क्षेत्र में स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर के कुंड को साफ करने के लिए खुद छावनी परिषद की सीईओ उतरीं। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने उनका साथ दिया। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा के तहत स्थानीय लोगों के साथ प्रण भी लिया कि हर माह में एक बार कुंड की साफ सफाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों के साथ स्वच्छता को लेकर संवाद भी किया।
छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में नवरात्र के पहले सोमवार को धोपेश्वर नाथ मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान छावनी परिषद के कर्मचारियों के साथ मंदिर के कुंड को साफ करने के लिए सीईओ ने खुद मोर्चा संभाला।
वहीं क्षेत्रीय जनता भी उनको देख कुंड में साफ सफाई करने उतर गई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए स्वच्छता के महत्व और सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर चर्चा की। डॉ. तनु जैन को क्षेत्रीय लोगों से कहा कि सच्ची भक्ति और स्वस्थ वातावरण तभी संभव है, जब हम सभी मिलकर अपने आस-पास की जगह को स्वच्छ रखें।
रक्षा संपदा महानिदेशालय ने दिया प्रशंसा पत्र
रक्षा संपदा महानिदेशालय छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र दिया है। इसमें विकसित भारत विजन और दस्तावेज की संकल्पना व तैयारी में दिए गए योगदान को अहम बताया है। प्रशंसा पत्र में कहा गया है कि विकसित भारत विजन की ऐतिहासिक पहल की नींव रखने में बरेली छावनी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
इसका उद्देश्य रक्षा संपदा संगठन को 2047 तक विकसित भारत के अपनाए गए विचारों की स्पष्टता, दूरदर्शिता की गहराई और पेशेवर दृढ़ता ने गुणवत्ता और प्रभाव दोनों को अत्यधिक बढ़ाया है। वहीं छावनी परिषद की भूमिका को रक्षा संपदा संगठन के इतिहास में एक मील का पत्थर माना है।
कारगिल हॉल में होगा बासुरी वादन
छावनी परिषद की ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत साहित्य एवं भारतीय संस्कृति के सांगीतिक समागम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हो रहा है। आयोजिका सीईओ डॉ. तनु जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम कैंट स्थित कारगिल हॉल में होगा। इसमें राष्ट्रपति सम्मान से सुशोभित एवं बॉलीवुड के अंतराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त बांसुरी वादक उस्ताद डॉ. मुजतबा हुसैन मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त बहुमुखी गायिका चाहत हुसैन रहेंगी।