फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Central GST raids JJ Enterprises, documents scrutinised

Bareilly News: जेजे इंटरप्राइजेज पर सेंट्रल जीएसटी का छापा, खंगाले दस्तावेज

Thu, 21 Aug 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Central GST raids JJ Enterprises, documents scrutinised
बरेली। सेंट्रल जीएसटी की एंटी एवेजन टीम ने बुधवार को पीवीसी पैनल का काम करने वाले व्यापारी के ऑफिस व घर दोनों जगह एक साथ छापा मारा। इस दौरान टीम ने आय-व्यय से संंबंधित दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन

सेंट्रल जीएसटी की एंटी एवेजन टीम बुधवार दोपहर तीन गाड़ियों से माधोबाड़ीगंज स्थित जेजे इंटरप्राइजेज पहुंची। टीम ने पहुंचते ही कारोबारी अनिल गर्ग के ऑफिस व घर पर आय-व्यय से संंबंधित दस्तावेज की जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी होते ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारी अभय अग्रवाल, मुकेश सिंघल, योगेश सक्सेना, अरुण भसीन समेत अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए। टीम के अधिकारियों ने व्यापार मंडल से कहा कि अनिल को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। जो दस्तावेज मांगे गए है व्यापारी उन्हें उपलब्ध करा रहे है। देर रात तक टीम दोनों जगह जांच करती रही। बताते है कि अनिल गर्ग पीवीसी पैनल के बड़े कारोबारी है, उनका माल शहर के अलावा अन्य जगह भी जाता है। टीम ने कर चोरी की आशंका के चलते जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed