फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Centenary Symposium: Emphasized the need to increase disease resistance of animals

शताब्दी संगोष्ठीः पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत पर दिया बल

Sat, 13 Mar 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Centenary Symposium: Emphasized the need to increase disease resistance of animals
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क

पशु पोषण विभाग की संगोष्ठी में देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने दिए सुझाव

विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के पशु पोषण विभाग के सौ साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी संगोष्ठी के दूसरे दिन पशु स्वास्थ्य, उत्पादन और पोषण के संबंध में चर्चा की गई। वैज्ञानिकों ने पशुओं का उत्पादन बढ़ाने के लिए उनके पोषण पर जोर दिया। आयोजित क्विज कॉम्पटीशन में करनाल का एनडीआई प्रथम और आईवीआरआई दूसरे स्थान पर रहा।

शुक्रवार को सिंगापुर के वैज्ञानिक पेट्रो सिली ने पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की बात वैज्ञानिकों के समक्ष रखी। इस पर कोलंबिया के वैज्ञानिक ने भी सहमति जताते हुए नए शोध में प्रतिरोधक क्षमता बढाने के प्रयास पर जोर दिया। डॉ. दिनेश ने पशु आहार बनाने वाली कंपनियों से गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए उसे सस्ती दर पर पशुपालकों को मुहैया कराए जाने के प्रयास पर बात कही। डॉ. अनूप ने भी पशु पोषण के संबंध में जानकारी दी और उत्पादन उत्पादन का सुझाव दिया। कहा, पशु पोषण के लिए वैज्ञानिकों ने नई तकनीक दी। इससे उत्पादन बढ़ा और देश की अर्थव्यवस्था सुधरी। कार्यक्रम में परिषद के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. बीएन त्रिपाठी, संस्थान निदेशक डॉ. बीपी मिश्र आदि ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने पशु आहार से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed