{"_id":"5e0b9d958ebc3e880f00480d","slug":"celebration-new-year-bareilly-news-bly3902081164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज की मौत, ठंड लगने के बाद बिगड़ी थी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज की मौत, ठंड लगने के बाद बिगड़ी थी हालत
Wed, 01 Jan 2020 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
jaam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिगड़े ट्रैफिक सिस्टम ने मंगलवार को एक मरीज की जान ले ली। किला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। आसपास के लोग उन्हें एंबुलेंस में लादकर जिला अस्पताल के लिए निकले।
विज्ञापन
लेकिन कुतुबखाना पर जाम में एंबुलेंस फंस गई। काफी देर बाद एंबुलेंस जाम से निकली तो मरीज को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
शहर के किला मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय जफर की मंगलवार को अचानक ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई। समाज सेवा मंच अध्यक्ष नदीम कुछ लोगों के साथ एंबुलेंस से जफर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
नदीम ने बताया कि कुतुबखाना में जाम लगा था। एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। काफी कोशिश के बाद एंबुलेंस जाम से निकल पाई। इस दौरान मरीज की हालत और बिगड़ गई।
जब तक ये लोग मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचते, जफर ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने जफर को मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि एक दिन पहले ही एसएसपी ने र्निदेश जारीकरते हुए सभी थानाध्यक्षों से कहा था कि सड़क पर जान न लगने पाए। लेकिन सिस्टम की सुस्ती से फिर जाम लगा और मरीज की जान चली गई।
विज्ञापन