फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   celebration new year

640 में से सवा दो सौ सदस्य निकले अवैध, निलंबित

Wed, 01 Jan 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
celebration new year
एलन क्लब को प्रशासन का न्यू ईयर गिफ्ट
विज्ञापन

पिछले दिनों कमिश्नर ने दिए थे जांच के आदेश
नौ साल से चल रहा था नए सदस्योें की भर्ती का खेल
बरेली। नया साल के पहले ही दिन प्रशासन ने एलन क्लब को न्यू ईयर गिफ्ट दे दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों कमिश्नर के आदेश के बाद हुई जांच में क्लब के सवा दो सौ सदस्य अवैध पाए गए हैं। इन्हें प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। जांच में सदस्यता देने वाली स्कैनिंग कमेटी पर भी सवाल उठाए गए हैं। जल्द ही कमेटी का भी पुनर्गठन किया जाएगा।
एलन क्लब के अध्यक्ष कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बीते साल होली के बाद क्लब का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां तमाम गड़बड़ियां मिली थीं। कमिश्नर के तेवर देख क्लब सचिव अशोक सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। क्लब की लीज के मामले की जांच में मौजूदा कमेटी सही दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी तो प्रशासन ने 21 अक्टूबर को लीज खत्म कर दी थी। साथ ही क्लब परिसर सीज कर क्लब सदस्यों की जांच भी शुरू करा दी थी। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि 640 सदस्यों वाले एलन क्लब में जांच के दौरान करीब सवा दो सौ सदस्य अवैध मिले। इसके बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। प्रशासन ने अवैध मिले सभी सदस्यों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

स्कैनिंग कमेटी की भूमिका भी मिली संदिग्ध
सूत्रों ने बताया कि क्लब में नए सदस्य बनाने में मनमानी और नियमाें की अनदेखी हुई। नए लोगों को सदस्यता देने वाली स्कैनिंग कमेटी ने अपने दायित्वों को ईमानदारी से नहीं निभाया। इसलिए अब स्कैनिंग कमेटी की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जांच में पाया गया कि 2010 से अवैध सदस्यों की भर्ती करने का खेल शुरू हो गया था। लिहाजा कमेटी ने एजीएम में अनुमोदन ही नही कराया गया और ना ही कमिश्नर-डीएम तक मामला पहुंचाया। डीएम एलन क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। खेल खुलते ही क्लब पदाधिकारी सकते में हैं। उधर, स्कैनिंग कमेटी के सदस्य चिह्नित किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही क्लब में एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed