फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebrated the joy of winning the medal by playing drums

Bareilly News: ढोल नगाड़े बजाकर मनाई पदक जीतने की खुशियां

Sat, 10 Aug 2024 07:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Aug 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the joy of winning the medal by playing drums
बरेली। भाला फेंक व हॉकी में पदक मिलने पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली के सदस्यों ने डीडीपुरम में शहीद स्मारक पर ढोल नगाड़े बजाकर भारत माता के जयकारों के बीच खुशियां मनाईं। इस दौरान क्लब के लोगों ने एक-दूसरे को और राहगीरों को मिठाई खिलाकर भारत के पदक विजेता होने पर बधाई दी। अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि भाला फेंक में नीरज गोल्ड से कुछ ही दूरी पर रह गए, लेकिन उन्होंने रजत पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। हॉकी की टीम ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे देश का हर व्यक्ति गर्व महसूस कर रहा है। इस मौके पर सचिव शरद मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष मोहन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार मलिक, मंडल अध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी, सुशील गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, राजीव खुराना आदि मौजूद रदे।
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे 28 पुरुष व तीन महिलाएं
बरेली। विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के शारीरिक विकास और खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल निदेशालय की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए गए। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव के अनुसार इसमें 28 पुरुष व तीन महिला राज्य कर्मचारी का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 13 व 14 अगस्त को आयोजित होने वाले मंडल स्तर के टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट व हॉकी के ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed