फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebrated in the city of Baisakhi

शहर में धूम से मनाया गया बैसाखी का पर्व

Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Celebrated in the city of Baisakhi
Celebrated in the city of Baisakhi - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बैसाखी का पावन पर्व शहर में धूम धाम के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों शबद कीर्तन के कार्यक्रम हुए तो घरों में पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन

इस मौके पर सभी समुदाय अपने अंदाज से बैसाखी का पर्व मनाया। इसमें खास तौर से सिख समुदाय में ज्यादा जोश उत्साह का माहौल रहा। इस त्योहार पर कहीं फसल कटने पर नए साल सी खुशियां मनाई गईं, और धान धन की पूजा की गई, तो कहीं खालसा पंथ की स्थापना का उत्साह और जोश नजर आया। इस पर्व को पंजाबी और सिख समाज ने सामूहिक जन्म दिवस के रूप में मनाया। हिंदू समाज ने इस पर्व को नव वर्ष के रूप में मनाते हुए स्नान, भोग लाकर पूजा अर्चना की। 
खास तौर से इस उपलक्ष्य में कैंट के गुरु नानक सिख सभा उदासी गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया तो माडल टाउन के गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में बच्चों के कार्यक्रम की धूम रही। अन्य गुरुद्वारों में भी शबद गायन और लंगर के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शाम को पंजाबी समाज के लोगों ने समाया लॉन में सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन कर गीत संगीत का लुत्फ लिया। 
विज्ञापन

शहर में खास कर सिख पंजाबी बाहुल्य इलाकों में बैसाखी का रंग सबसे ज्यादा दिखाई दिया। इसमें खास तौर मॉडल टाउन, राजेंद्र नगर, जनकपुरी, सुभाषनगर, टीबरी नाथ बीडीए कालोनी में खूब धूम रही। कई जगह युवाओं ने गिद्दा, भांगड़ा कर बैसाखी की खुशियां मनाईं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed