{"_id":"5a7c7e5c4f1c1ba3268b90de","slug":"cdo-slams-addhar-centre-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को असुविधा हुई तो हटवा दूंगा आधार सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को असुविधा हुई तो हटवा दूंगा आधार सेंटर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
आधार
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसुविधा केंद्र न खुलने पर आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने सीडीओ के दफ्तर में घुसकर हंगामा किया। यह देखकर सीडीओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने सेंटर इंचार्ज को फोन पर ही जमकर हड़काया। बाद में सेंटर इंचार्ज दौड़ा-दौड़ा सीडीओ दफ्तर में पहुंचा और सफाई दी कि कॉलेज की फीस जमा करने के कारण उसे देरी हो गई। सीडीओ ने कहा कि पब्लिक से इस तरह की दोबारा शिकायत आई तो जनसुविधा केंद्र को विकास भवन से हटवा दूंगा। सेंटर इंचार्ज के लिखित माफीनामा के बाद सीडीओ का गुस्सा शांत हुआ।
आधार कार्ड आसानी से बन जाएं, इसके लिए विकास भवन में निजी संस्था जनसुविधा केंद्र संचालित कर रही है। यहां आधार कार्ड बनवाने के लिए बृहस्पतिवार को भी लोगों की भीड़ लगी थी लेकिन दोपहर 11:30 बजे तक भी जनसुविधा केंद्र नहीं खुला तो लोगों का सब्र जवाब दे गया। वहां रामपुर गार्डन के प्रदीप मधवार के साथ तमाम लोग सीडीओ सत्येंद्र कुमार के दफ्तर में घुस आए। बाहर खड़े गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लोगों ने उससे भी धक्का-मुक्की की। वे जबरदस्ती घुसकर कार्यालय में हंगामा करने लगे तो सीडीओ ने जनसुविधा केंद्र के सेंटर इंचार्ज ऋषभ कपूर को फोन पर ही डांटना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में पहुंचे सेंटर इंचार्ज ने सफाई दी कि वह कॉलेज में अपनी फीस जमा करने गया है। उसने सीडीओ को इसकी रसीद भी दिखाई। सीडीओ ने कहा कि अब अगर वह कहीं जाएगा कि इसकी सूचना जनसुविधा केंद्र पर लिखी होनी चाहिए।
मुफ्त के भवन और बिजली से चल रहा जनसुविधा केंद्र
आधार कार्ड बनवाने के लिए जनसुविधा केंद्र भले निजी हो लेकिन इसका संचालन विकास भवन के मुफ्त के कमरे और बिजली से हो रहा है। सीडीओ ने 17 जनवरी को पब्लिक की सुविधा के लिए इस केंद्र का उद्घाटन किया था। आधार बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री है। 10 रुपये सादा और 20 रुपये कलर आधार के प्रिंट दिए जा रहे हैं। आधार में संशोधन के लिए 25 रुपये लेने की फीस है।
विज्ञापन
हर रोज 40 से 50 लोग के ही हो पा रहे रजिस्ट्रेशन
विकास भवन के जनसुविधा केंद्र में आधार न बन पाने से हर दिन बड़ी संख्या में लोग बैरंग लौट रहे हैं। यहां दिनभर में बमुश्किल 40 से 50 लोगों के ही रजिस्ट्रेशन हो पा रहे हैं। जबकि दूरदराज से आने वालों की तादाद इससे तीन से चार गुनी हैं। लोगों का कहना है कि कहने को ही आधार मुफ्त बन रहा है। कई चक्कर लगाने में ही किराए की खासी रकम खर्च हो जाती है। सेंटर इंचार्ज का कहना है कि 17 जनवरी से अब तक करीब छह सौ लोगों के आधार पंजीयन हुए हैं।
यह मेरी गलती है, कॉलेज की फीस जमा करने के कारणजनसुविधा केंद्र खोलने में देरी हुई। लोगों को इसकी सूचना नहीं थी। सीडीओ से इसके लिए क्षमा भी मांग ली है।
- ऋषभ कपूर, सेंटर इंचार्ज, जनसुविधा केंद्र
आधार कार्ड न बनने से कुछ लोग उनके दफ्तर में घुस आए थे। सेंटर इंचार्ज को सख्त हिदायत दे दी है कि ऐसी गलती दोबारा हुई तो सेंटर को बंद करा दूंगा।
- सत्येंद्र कुमार, सीडीओ