फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CCTV cameras will now be monitored in RTO office

आरटीओ दफ्तर में अब सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will now be monitored in RTO office
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद लिपिकों के कक्ष में कैमरे लगाने के आदेश

विज्ञापन
बरेली। आरटीओ दफ्तर के अंदर रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद निगरानी का दायरा बढ़ाया जा रहा है। कार्यालय में अब लिपिकों के कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एआरटीओ ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

एआरटीओ (प्रशासन) आरपी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर कार्यालय में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। पुराने सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त किया जाएगा। सभी कैमरों को आरटीओ और एआरटीओ कक्ष से जोड़ा जाएगा, ताकि अपने कार्यालय में बैठ कर ही अफसर लिपिकों के कामकाज पर नजर रख सकेंगे। दलालों की आवाजाही रोकने के लिए पहले ही गेट पर जांच की व्यवस्था कर दी गई है। आवेदकों को दस्तावेज चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। एआरटीओ ने बताया कार्यालय में पहले लिपिक कक्षों में कैमरे नहीं लगाए गये थे। बीते दिनों कार्यालय में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद अब लिपिकों की निगरानी करने का फैसला किया गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed