Amisha Murder case: रुद्रपुर से अकेली आई थी अमीषा, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे से हुई पुष्टि
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पेट्रोल पंप स्वामी सतपाल सिंह की बहू अमीषा (25) का शव चार जनवरी की देर रात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर पड़ा मिला था। अमीषा के मायकेवालों ने उसके पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कपड़ा कारोबारी हरमेंद्र जीत सिंह राजपाल की बेटी अमीषा उत्तराखंड के रुद्रपुर से ट्रेन से अकेले ही आई थी। सीसीटीवी से इस बात की पुष्टि हुई है। जीआरपी रुद्रपुर और मुरादाबाद स्टेशन पर लगे कैमरों की फुटेज से इस नतीजे पर पहुंची है। अब तक माना जा रहा था कि ससुराल पक्ष के लोग उसे ट्रेन में लेकर आए थे। इसके बाद मुरादाबाद के नजदीक ट्रेन से फेंक दिया था। जीआरपी ने बरेली पहुंचकर अमीषा के घरवालों के बयान दर्ज किए। उसकी बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि अमीषा का पति रणदीप सिंह कामरा व ननद अवनीत हर बात पर टॉर्चर करते थे।
चार जनवरी को मिला था अमीषा का शव
एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता का कहना है कि यदि अमीषा ने खुदकुशी की है तो भी ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा बनता है। हर सबूत इशारा करता है कि उन्होंने अमीषा को गलत कदम उठाने के लिए उकसाया। विवेचना में भी ससुराल पक्ष की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है, बल्कि सभी फरार हैं। उत्तराखंड के रुद्रपुर में पेट्रोल पंप स्वामी सतपाल सिंह की बहू अमीषा (25) का शव चार जनवरी की देर रात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर पड़ा मिला था।
ससुरालियों पर दर्ज हुआ है दहेज हत्या का केस
बरेली के राजेंद्र नगर निवासी कपड़ा कारोबारी निवासी अमीषा के पिता हरमेंद्र जीत सिंह राजपाल की तहरीर पर जीआरपी ने मृतका के पति रणदीप सिंह कामरा उर्फ रॉनी समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। अमीषा बरेली के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थी। उसने रुद्रपुर निवासी रणदीप सिंह रॉनी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की दोस्ती तीन साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों परिवारों से सहमति मिली तो रणदीप और अमीषा वैवाहिक बंधन में बंध गए थे। लेकिन अमीषा की मौत ने उसके परिवार को झकझोर दिया है।