फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBSE not only informed how psychosomatic test of staff

सीबीएसई ने बताया ही नहीं कैसे कराएं स्टाफ का साइकोमेट्रिक टेस्ट

Sun, 01 Oct 2017 01:14 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 01 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल की घटना के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी कान्वेंट स्कूलों के स्टाफ का सत्यापन और साइकोमेट्रिक टेस्ट कराने का फरमान जारी किया था, लेकिन बरेली में इसका पालन नहीं हो सका। स्कूल संचालकों का कहना है कि सीबीएसई ने यह बताया ही नहीं कि टेस्ट किस तरह होगा। अब सीबीएसई ने सभी स्कूलों को दो माह में सत्यापन और टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन टेस्ट कैसे हो, इसे लेकर अब भी स्कूल प्रबंधन पसोपेश में हैं। 

सीबीएसई ने 12 सितंबर को स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्टाफ का सत्यापन और उनका साइकोमेट्रिक टेस्ट कराने को कहा था। सितंबर में ही यह कार्य पूरा होना था, लेकिन अधिकतर स्कूलों ने आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया। बरेली के अधिकतर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सीबीएसई ने आदेश के साथ यह स्पष्ट नहीं किया कि साइकोमेट्रिक टेस्ट लिखित में होगा या मौखिक। टेस्ट के लिए क्या मानक होंगे। इसलिए जिले के अधिकतर स्कूलों ने अपने यहां के स्टाफ का न तो सत्यापन कराया और न ही साइकोमेट्रिक टेस्ट। फीडबैक सीबीएसई को भेज दिया। अब सीबीएसई ने स्कूलों को 31 अक्तूबर तक का वक्त दिया है कि सत्यापन और साइकोमेट्रिक टेस्ट हर हाल में करा लें। हालांकि नियमों को लेकर स्कूलों में अब भी भ्रम की स्थिति है। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारुष अरोड़ा ने बताया कि निर्देश स्पष्ट नहीं थे इसलिए सत्यापन और टेस्ट की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। जैसे निर्देश आएंगे उसी अनुसार साइकोमेट्रिक टेस्ट करा लिया जाएगा। फिलहाल अब 31 अक्तूबर तक का वक्त मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed