फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBSE Class 12th 10th Result bareilly cbse school toppers

CBSE Class 12 Result: बरेली में नंदिनी सक्सेना बनीं जिला टॉपर, 12वीं में प्राप्त किए 98.2 प्रतिशत अंक

Fri, 12 May 2023 05:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 May 2023 05:20 PM IST
सार

बरेली में सीबीएसई के 14495 छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। 

विज्ञापन
CBSE Class 12th 10th Result bareilly cbse school toppers
माता-पिता के साथ नंदिनी सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। परीक्षार्थी अपना परिणाम cbseresults.nic.in और अन्य प्लेटफार्म समेत डिजिलॉकर के माध्यम से चेक कर सकते हैं।  

विज्ञापन


बरेली के जीआरएम स्कूल की छात्रा नंदिनी सक्सेना 12वीं में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। नंदिनी की सफलता पर खुशी का माहौल है। दसवीं अन्वेषा वशिष्ठ और मेधा सिंह संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनी हैं। 
विज्ञापन


10वीं टॉपर 
1. अन्वेषा वशिष्ठ, 99.2 प्रतिशत अंक, एसआर इंटरनेशनल
2- मेधा सिंह, 99.2 प्रतिशत अंक, डीपीएस 
3- जाह्नवी भल्ला, 98.6 प्रतिशत अंक, जीआरएम 

12वीं के टॉपर 
1- नंदिनी सक्सेना, 98.2 प्रतिशत अंक, जीआरएम, 
2- मन शर्मा, 98 प्रतिशत अंक, एसआर इंटरनेशनल स्कूल   

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल के टॉपर 

शहर के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल की दिशा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर प्रीयांश खरे ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सृष्टि गुर्जर 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरे स्थान पर हैं। स्कूल के आरुष जौहरी ने कंप्यूटर में और महक मेहरोत्रा ने इकोनॉमिक्स में 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 

बहेड़ी के हार्दिक स्कूल टॉपर 

बहेड़ी के गाडविन पब्लिक स्कूल के हार्दिक ने विज्ञान वर्ग में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 81 स्कूल हैं , जिनमें से 21 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षा कराई गई थी। इन केंद्रों पर 14495 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं के 7628 और 12वीं के 6867 परीक्षार्थी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed