{"_id":"66106faab3c97fe0ad012a04","slug":"cause-of-death-not-clear-in-post-mortem-report-viscera-safe-baheri-news-c-124-1-sbly1010-101864-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। ग्वारी गांव के गेहूं के खेत में मिले प्रेमी युगल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। दोनों का विसरा सुरक्षित किया गया है। वहीं, शव मिलने के बाद एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे परिजनों ने भी अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। अलग-अलग जाति होने की वजह से परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके चलते उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। खेत में दोनों के शवों के पास जहर की शीशी भी पड़ी हुई मिली थी। पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की है। गांव में कई अन्य लोगों के भी बयान लिए गए हैं। अब तक की जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। संवाद