फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cash and documents seized from bank locker during investigation of close associates of Satya Sai Builders

Bareilly News: सत्य साईं बिल्डर्स के करीबियों की जांच में बैंक लॉकर से मिली नकदी और दस्तावेज जब्त

Sun, 07 Apr 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Cash and documents seized from bank locker during investigation of close associates of Satya Sai Builders
बरेली। आयकर विभाग की टीम ने सत्य साईं बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार के करीबी बिल्डरों के यहां मारे गए छापे में भी गड़बड़ी पकड़ी है। टीम ने रमेश गंगवार के यहां मिले कागजात के आधार पर शुक्रवार को दिन में कुछ करीबियों के घर जांच के बाद रात में मॉडल टाउन निवासी बिल्डर हरप्रीत सिंह के कार्यालय पर छापा मारा था। देर रात तक दस्तावेजाें की जांच में टीम ने ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, जमीनों की खरीद और बिक्री के ब्योरे के अलावा प्रोजेक्ट रिपोर्ट खंगाली। शनिवार सुबह संंबंधित बैंक पहुंचकर लॉकर खुलवाए और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए। यहां से करोड़ों रुपये की नकदी भी मिलने की सूचना है। पूछताछ और दस्तावेजों से कई अहम सुराग मिलने की बात भी हो रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आयकर टीम के लौटने के बाद भी रमेश के करीबियों के हाथ पांव फूले हुए हैं। वहीं, ट्यूलिप ग्रैंड के जिस फ्लैट से बोरों में पांच सौ करोड़ रुपये की हेराफेरी वाले दस्तावेज और नकदी मिली थी, उसमें कई नामी बिल्डरों के नामों की भी सूची थी। इस सूची में कौन-कौन से नाम हैं? इसका रहस्य अभी बरकरार है। टीम ने जिन लोगों से पूछताछ की है, वह भी कुछ नहीं बोल रहे। वहीं रेजीडेंसी गार्डन, प्रियदर्शिनी नगर, राजेंद्र नगर में भी छापे को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को लखनऊ वापसी से पहले आयकर की टीम फिर ठेकेदार रमेश गंगवार के राजेंद्रनगर स्थित आवास पहुंची। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक पूछताछ के बाद कुछ जरूरी कागजात और शपथ पत्र आदि लेकर टीम लखनऊ के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

रमेश, भानु, सुनील के यहां से भी ले गए कागजात
आयकर की टीम ने शुक्रवार शाम तक रमेश गंगवार के यहां जांच की थी। इससे पहले एक-एक टीम करीबी पार्टनर भानु सिंह गंगवार और प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह के यहां भी पहुंची थी। इन सभी से पंचनामा भरवाकर शाम करीब पांच बजे जांच पूरी कर दी थी। भानु और सुनील के यहां भी बड़ी तादाद में संपत्तियों के दस्तावेज, कागजात और नकदी मिलने की बात कही जा रही है। स्टेडियम रोड के प्रॉपर्टी डीलरों के नाम भी सामने आए हैं।
---

पांच कारों में भरकर ले गए संदिग्ध दस्तावेज

बताया जाता है कि ठेकेदार रमेश गंगवार समेत बिल्डरों से प्राप्त दस्तावेज की जांच लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज के आयकर अधिकारी और निरीक्षकों ने की। शुक्रवार को टीम के तीन अधिकारी लखनऊ लौट गए थे। शनिवार को पांच कारों में दस्तावेज भरकर टीम के ठहरे हुए सभी सदस्य रवाना हो गए। इसमें बरेली समेत देहरादून, काशीपुर, नैनीताल, नोएडा, दिल्ली से संबंधित एग्रीमेंट, बैंक रजिस्ट्री, संपत्ति के दस्तावेज हैं। हार्ड डिस्क ड्राइव व कुछ अन्य अभिलेख भी टीम ले गई है। दस्तावेजों के मिलान के बाद करोड़ों रुपये के कालेधन का खुलासा होगा।

---
टीम में ये अफसर, निरीक्षक रहे शामिल
आयकर टीम में एडिशनल डीआईटी जयनाथ वर्मा, डीडीआईटी आलोक कुमार सिंह, आदर्श कुमार, शशिकांत यादव, आईटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, सम्राट सुबोध, आईटीआई अभिषेक उपाध्याय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, कपिल कुमार, विवेक कुमार सिंह, सौरभ सिंह, सौरभ कुमार, विष्णु प्रभाकर, विप्नेश कुमार, सुरेश चंद्रा, अखिलेश मिश्रा, लवकुश विश्वकर्मा, डीके सिंह, अजय नायक, एसजी-2 आशीष तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed