फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered against six named individuals and three unidentified persons for dragging a victim for 100 metres

Bareilly News: 100 मीटर तक घसीटने-पीटने पर छह नामजद और तीन अज्ञात पर रिपोर्ट

Tue, 20 Oct 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 20 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six named individuals and three unidentified persons for dragging a victim for 100 metres
आंवला। प्रेम प्रसंग की रंजिश में हुई फायरिंग में घायल हुए सुमित की पत्नी ने हत्या की कोशिश और बलवा आदि धाराओं के तहत छह नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गंज निवासी दामिनी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम पति सुमित के साथ त्रिपोलिया बाजार से घर लौट रही थीं। इस बीच चौराहे पर घात लगाए बैठे आरोपियों तरुण, वरुण, सुदेश सिंह उर्फ भूरे, नवीन सिंह, सचिन, गौरव सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने पति सुमित को घेर लिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फरसे और लाठी-डंडों से पीटा। बाद में तमंचे से फायरिंग की। करीब 100 मीटर तक मारते-घसीटते हुए आरोपी लठैता मोहल्ले की ओर ले गए। इस घटना का वीडियो भी उपलब्ध है। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो जेठ समेत अन्य परिजन बीच-बचाव करने गए। इस दौरान फायरिंग की गई। एक फायर राहगीर सज्जाद को लगने से उनकी मौत हो गई। सुमित को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनको सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। अब उनको दिल्ली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि मोहल्ला लठैता के तरुण ने विवाद के चलते रंजिश में शनिवार शाम वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी जानलेवा हमले की दर्ज कराई रिपोर्ट
लठैता निवासी रेनू ने बताया कि बेटा तरुण सिंह शनिवार शाम 4:30 बजे गंज त्रिपोलिया बाजार से घर लौट रहा था। पुरैना ढाल निवासी मोहित गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, सचिन गुप्ता और महेश चंद्र गुप्ता ने रास्ते में रोककर जान से मारने की नीयत से तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग की। बेटे ने पड़ोस में स्थित ताऊ के घर में घुसकर जान बचाई। घटना सीसी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। जब तरुण 15 अक्तूबर को बरेली स्थित यूनिवर्सिटी से लौट रहा था, तब भी आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उसको पीटा था। इसकी रिपोर्ट बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज है। आरोपी दबंग हैं। उनका आपराधिक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन,
वीडियो और फुटेज की जांच कराई जाएगी। टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल तहरीरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - हेमंत उपाध्याय, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed