Bareilly News: व्यापारी नेता से मारपीट... एसएसपी से मिले पीड़ित, विधायक के गनर को निलंबित करने की मांग
बरेली के नवाबगंज में शुक्रवार शाम एक ढाबे पर व्यापारी नेता राजीव गुप्ता से कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इस घटना से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में व्यापारी नेता राजीव गुप्ता के साथ हुई मारपीट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पीड़ित राजीव गुप्ता सोमवार को व्यापारी नेताओं के साथ एसएसपी अनुराग आर्य से मिले। उन्होंने विधायक के गनर को निलंबित किए जाने के साथ ही आरोपियों की कड़ी कार्रवाई की मांग की।
व्यापार मंडल के नेता जितेंद्र रस्तोगी, नवीन अग्रवाल, डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी, सचिन गुप्ता, शिरीष गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप सूरी पीड़ित राजीव गुप्ता के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। व्यापारियों ने मांग की कि आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई हो। पुलिस का सिपाही जो विधायक का गनर है, उसे तत्काल निलंबित किया जाए। पीड़ित पक्ष को सुरक्षा मिले।
ढाबे पर हुई थी घटना
नवाबगंज के मोहल्ला दयालपुरा निवासी राजीव गुप्ता राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त कपिल शर्मा का जन्मदिन मनाने के बाद चाय पीने के लिए बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गरगड्या पेट्रोल पंप के पास स्थित ढाबे पर गए थे। उनके दोस्त आशीष गुप्ता, सोनू राठौर, अनिल गुप्ता भी साथ थे।
यहां हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुड़ियावा निवासी दिनेश गंगवार और औरंगाबाद गांव का सूरज गंगवार अपने तीन-चार साथियों के साथ आ गया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर हमला कर दिया। साथियों ने बचाने की कोशिश की मगर आरोपी नहीं माने। पिटाई से वह घायल हो गए थे। इस मामले में शनिवार को कई व्यापारी नेताओं के साथ ही हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी थाने पहुंचे। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।