फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   case

मुरादाबाद के दरोगा समेत चार पर मुकदमा

Thu, 09 Jul 2015 01:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 09 Jul 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद में तैनात दरोगा रमेश पाल सिंह और उनके बेटे के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। बेटे की बहू ने आरोप लगाया है कि ससुर ने उसके दस लाख रुपये हड़प लिए हैं। उसे और उसके बेटे को मारपीट करके घर से भी निकलवा दिया।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी की रहने वाली पूजा रानी ने बताया कि 8 फरवरी 2011 को उसकी शादी अमित आर्य के साथ हुई थी। अमित के पिता रमेश पाल सिंह मुरादाबाद में दरोगा हैं। शादी के बाद से ही ससुर उसे दहेज के लिए तंग कर रहे हैं। नवंबर 2014 में उसकी मां गीता रानी ने अपना मकान बेचकर उसे दस लाख रुपये का चेक दिया था। पति और ससुर ने उसे हत्या की धमकी देकर खाते से दस लाख रुपये निकलवा लिए। पूजा ने बताया कि उसके पास ढाई साल का बेटा भी है। उसके पिता कृष्ण गोपाल की मौत होने के बाद से ससुराल वालों ने और ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया था। भाई की बीमारी से मौत हो जाने के बाद तो वह उसकी मां की अधबना मकान भी बिकवाने की फिराक में हैं। दो जुलाई को ससुराल वालों ने उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। अगले ही दिन पति, सास, देवर 7-8 गुंडो को लेकर आया और उनके घर में घुस आए। वह उसे मृत भाई जितेंद्र व्यास की कार को ले जाने की कोशिश करने लगे। एसओ महिला थाना विजय सिरोही ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी दरोगा समेत उसके परिवार के चारों लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed