{"_id":"5f7f763b8ebc3e9ba96a70eb","slug":"carefully-cut-pipeline-in-chaupula-and-kalibari-bareilly-news-bly4225620157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला और कालीबाड़ी में लापरवाही से पाइप लाइन कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला और कालीबाड़ी में लापरवाही से पाइप लाइन कटी
विज्ञापन
लाइन दुरुस्त करते नगर निगम कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों क्षेत्रों में दोपहर से शाम तक लोग पानी न मिलने से हुए परेशान
विज्ञापन
बरेली। सेतु निगम और जल निगम द्वारा इन दिनों खुदाई के किए जा रहे कार्य से शहर के लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। आए दिन बीएसएनएल, सीएनजी और पानी की पाइप लाइन कट रही हैं। गुरुवार को चौपुला और कालीबाड़ी में पानी की पाइप लाइन कटने से दोपहर से शाम तक पानी न मिलने से लोग परेशान हुए।
चौपुला चौराहे पर निर्माणाधीन पुल के लिए पिलर बनाए जाने हैं। बीच में आ रहे नाले को शिफ्ट करने के लिए सेतु निगम गुरुवार दोपहर खुदाई कर रहा था। करीब 12 बजे पानी की पाइप लाइन जेसीबी मशीन से टकराकर टूट गई, जिससे क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप हो गई। दोपहर को यह लाइन जोड़ी जा सकी।
उधर, कालीबाड़ी में सीवर लाइन की खुदाई के लिए जल निगम खुदाई कर रहा है। यहां भी लापरवाही से पानी की पाइप लाइन फटने से सप्लाई ठप हो गई। दोपहर में ही मौके पर पहुंचे नगर निगम कर्मी पाइप लाइन जोड़ने में लगे गए। यहां बता दें कि कालीबाड़ी में इससे पहले भी कई बार अंधाधुंध खुुदाई से पानी की मुख्य पाइप लाइन व लोगों के घरों में जाने वाली पाइप लाइन फट चुकी हैं। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि पानी की पाइप लाइन फटने की जानकारी मिली थी, दोनों को जुड़वा दिया गया है।