{"_id":"656c4bd199ff97dad504a2d7","slug":"car-riders-beat-up-e-rickshaw-driver-in-bareilly-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: कार सवारों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, दरोगा का मोबाइल फोन छीना, थाने में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: कार सवारों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, दरोगा का मोबाइल फोन छीना, थाने में हुआ समझौता
Sun, 03 Dec 2023 03:05 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Dec 2023 03:05 PM IST
सार
बरेली के प्रेमनगर में ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने चालक की पिटाई कर दी। इससे चालक चालक घायल हो गया। आरोप है कि कार सवारों ने दरोगा को फोन भी छीन लिया था।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक मुन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद बरात में आए कार सवारों ने चालक को बीच सड़क पर पीटा। पुलिस पहुंची तो अभद्रता करते हुए आरोपियों ने दरोगा का मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में एक जनप्रतिनिधि ने सिफारिश की तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
बांके की छावनी निवासी मुन्ना ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे वह कुदेशिया फाटक पर सवारी छोड़ने के बाद ई-रिक्शा लेकर घर जा रहे थे। एक बरातघर के पास कार ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। उन्होंने विरोध किया तो कार सवार ने बरातघर में आवाज देकर साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने डंडों और रॉड से हमला कर मुन्ना को घायल कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दहेज के लिए जिंदा जलाया: मरने से पहले विवाहिता ने दिया बयान, सास-ससुर और पति ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग
विज्ञापन
मुन्ना ने अशरफ खां छावनी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। वहां से दरोगा और सिपाही मौके पर आए तो हंगामा हो रहा था। पुलिस ने उनको समझाने की कोशिश की तो आरोपी पुलिस टीम से ही अभद्रता करने लगे। दरोगा का मोबाइल फोन भी छीन लिया।
दरोगा दो आरोपियों को पकड़कर थाने ले आए। बताते हैं कि एक जनप्रतिनिधि की सिफारिशी कॉल आई तो दोनों पक्षों का समझौता हो गया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस से झगड़े का मामला नहीं था। ई-रिक्शा ड्राइवर ने ही मामले को तूल दिया था और बाद में समझौता कर लिया। दरोगा ने बताया कि बहस के दौरान मोबाइल फोन उनकी जेब से गिर गया था जो तुरंत ही
मिल गया।