{"_id":"695c2d503055944a330687c6","slug":"car-collides-with-tractor-parked-on-roadside-from-behind-sbi-assistant-manager-dies-bareilly-news-c-4-bly1053-800502-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टकराई कार, एसबीआई के सहायक प्रबंधक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टकराई कार, एसबीआई के सहायक प्रबंधक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में साथी घायल, बरेली निवासी असिस्टेंट मैनेजर कालागढ़ शाखा में थे तैनात
काशीपुर। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे कार टकराने से उसमें सवार एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई जबकि उनका साथी जूनियर असिस्टेंट गंभीर रूप से घायल हो गया।
बरेली के किशोर बाजार निवासी गौरव सागर (34) पुत्र नरेश कुमार एसबीआई कालागढ़ शाखा में असिस्टेंट मैनेजर थे। रविवार दोपहर वह और चमोली निवासी एसबीआई में जूनियर अस्सिटेंट शुभम नेगी (24) पुत्र धर्मपाल सिंह रुद्रपुर होते हुए सुल्तानपुर पट्टी में अपने एक मित्र से मिलकर शाम को कालागढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान केवीआर हाईवे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में उनकी कार पीछे से टकरा गई। टक्कर लगने से कार सवार वाहन में ही फंस गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे गौरव सागर और शुभम नेगी को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभम नेगी को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर बरेली से सोमवार को पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार को छुट्टी थी। वह रविवार को घर से कालागढ़ के लिए निकले थे। गौरव सागर परिवार का इकलौता बेटा था। उस पर ही परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बेटा अथर्व (6) व बेटी वृद्धि (5) हैं। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है। संवाद