{"_id":"5f0a07a38ebc3e63e125ea58","slug":"capacity-increased-of-ivri-lab-test-bareilly-news-bly41241446","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई लैब टेस्ट की क्षमता बढ़ेगी, होंगे पांच सौ टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई लैब टेस्ट की क्षमता बढ़ेगी, होंगे पांच सौ टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नोडल अफसर नवनीत सहगल ने आईवीआरआई में स्वास्थ्य विभाग और कोरोना लैब के अधिकारियों के साथ मंथन करते हुए हर हाल में प्रतिदिन कम से कम 500 सैंपल एकत्र करने पर चर्चा की अफसरों ने बताया कि आईवीआरआई लैब की क्षमता बढाने के लिए मशीनों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा एक और सैंपल कलेक्शन सेंटर भी जल्द चालू होगा।
नोडल अफसर ने डीएम नितीश कुमार, आईवीआरआई के डायरेक्टर डॉ. आरके सिंह सहित कई अधिकारियों के साथ लैब की क्षमता बढ़ाने पर विचार किया। अफसरों ने बताया कि कुछ मशीनों को और अपग्रेड किया जा रहा है। अभी जिले में तीन से साढ़े तीन सौ सैंपल की ही जांच हो रही है। डीएम ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना लैब का संचालन शनिवार से हो जाने से वहां भी हर दिन 100 से 150 तक जांचें हो सकेंगी। डीएम ने बताया कि सैंपल एकत्र करने के लिए अभी दो अस्पतालों सीतापुर आई हॉस्पिटल और स्पाइनल इंजरी सेंटर को सैंपल कलेक्शन बनाने के लिए चिह्नित किया गया है।