फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   candle burn with pistol lighter

बर्थ डे पर पिस्टल लाइटर से जलाई मोमबत्ती.. पुलिस ने 14 छात्रों को पकड़ा

Tue, 18 Feb 2020 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
candle burn with pistol lighter
पुवायां। एक ढाबे पर दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचे छात्रों ने पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर से केक की मोमबत्ती जलाई तो ढाबा मालिक ने पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और 14 छात्रों को कोतवाली उठा लाई। वहां लाइटर की पुष्टि होने पर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुवायां के एक स्कूल के इंटरमीडिएट के 14 छात्र अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए शाहजहांपुर रोड स्थित ढाबे पर पहुंचे थे। ढाबे पर केक काटने के दौरान एक छात्र ने पिस्टल जैसा दिखने वाले लाइटर से केक पर लगी मोमबत्ती जलाई तो ढाबे के कर्मचारी सकते में आ गए। ढाबा मालिक ने छात्रों के पास पिस्टल होने की जानकारी पुलिस को दी तो खलबली मच गई। कोतवाली से फोर्स ढाबे पर पहुंची और घेराबंदी कर सभी 14 छात्रों को पकड़ लिया। तलाशी में एक छात्र के पास से पिस्टल लाइटर बरामद हुआ। छात्र ने बताया कि लाइटर देखकर ही ढाबे के कर्मचारियों को पिस्टल होने का शक हो गया होगा। कोतवाली में छात्रों से पूछताछ करने के बाद पिस्टल लाइटर जमा करा लिया गया और उन्हें कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि छात्रों को कड़ी फटकार लगाते हुए घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed