फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Came in the guise of a monk, robbed a woman and ran away

Bareilly News: साधु के भेष में आया, महिला से लूट करके फरार

Mon, 09 Sep 2024 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Came in the guise of a monk, robbed a woman and ran away
नशा सुंघाकर बेहोश किया, फिर हाथ-पैर बांधकर छोड़ गया
विज्ञापन




सिरौली। साधु का रूप बनाकर भिक्षा मांगने आए लुटेरे ने घर में अकेली महिला को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके हाथ-पैर बांधकर डाल दिए और घर से नकदी सहित एक लाख के जेवर लूट ले गया। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, हालांकि लुटेरे की तलाश की जा रही है।



सिरौली थाने के गांव गुरुवा निवासी सुनील मौर्य ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे वह खेत पर काम करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी अकेली थीं। सुबह नौ बजे एक लुटेरा साधु के रूप में भिक्षा मांगने आया था। जब लक्ष्मी ने साधु को रसोई से आटा लाकर दिया तो लुटेरे ने उन्हें नशा सुंघा दिया। इससे लक्ष्मी बेहोश हो गईं। उनके अकेले होने का फायदा उठाकर वह उन्हें खींचकर अंदर ले गया और हाथ पैर बांधकर बेड पर डाल दिया। वह चीख न सकें। इसलिए मुंह में कागज ठूंस दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि लुटेरा बक्से में रखे 12 हजार रुपये, सोने के कुंडल, गले का मंगलसूत्र, हाथों में चांदी के खडुआ व पायल लूटकर फरार हो गया। खेत से घर पहुंचे सुनील मौर्य ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो दरवाजे पर आटा पड़ा था। पत्नी के हाथ पैर बंधे व मुंह में कागज ठूंसा हुआ था। पानी डालने से मुश्किल से लक्ष्मी होश में आईं। सूचना पर 112 वैन एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों से बात की। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार के साथ पुलिस ने लुटेरे की तलाश में घंटों आसपास खेतों का इलाका खंगाला पर वह न मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रहे हैं। घटना का जल्दी खुलासा करने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed